• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

125 साल के स्वामी के सम्मान में झुके पीएम मोदी, Video

Writer D by Writer D
21/03/2022
in राष्ट्रीय, नई दिल्ली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सोमवार को वाराणसी के 125 वर्षीय योगाचार्य स्वामी शिवानन्द (Swami Sivananda) को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित स्वामी शिवानंद (Swami Sivananda) की विनम्रता और सादगी देख राष्ट्रपति भवन में मौजूद मेहमान भी दंग रह गये। पुरस्कार लेने के पूर्व स्वामी शिवानंद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को तीन बार जमीन पर दंडवत झुक कर शीश नवाया। यह देख प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कुर्सी से उठकर स्वामी शिवानंद को झुककर विनम्रता से प्रणाम किया। सोशल मीडिया में इस भावुक पल को देख यूजर स्वामी शिवानंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर सराहना करते रहे।

Video

#WATCH Swami Sivananda receives Padma Shri award from President Ram Nath Kovind, for his contribution in the field of Yoga. pic.twitter.com/fMcClzmNye

— ANI (@ANI) March 21, 2022

बताते चलें, राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 125 वर्षीय स्वामी शिवानन्द सहित 54 लोगों को पद्म श्री पुरस्कार, दो व्यक्तियों को पद्म विभूषण, आठ को पद्म भूषण प्रदान किया। देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा गया। उनकी दोनों बेटियों ने राष्ट्रपति से यह पुरस्कार प्राप्त किया। गीता प्रेस के अध्यक्ष राधेश्याम खेमका को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा गया। उनके पुत्र कृष्ण कुमार खेमका को उनका पुरस्कार प्राप्त किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

स्वामी शिवानन्द योग से खुद को रखते हैं स्वस्थ

125 वर्षीय स्वामी शिवानन्द को योग के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए यह पद्मश्री सम्मान दिया गया है। स्वामी शिवानन्द का मानना है कि योग और प्राणायाम को अपनाकर लंबी और निरोगी उम्र पाई जा सकती है। पहले लोग इन्हीं जीवन पद्धतियों को अपनाकर 100 साल से भी ज्यादा जीते थे। स्वामी शिवानन्द का जन्म 08 अगस्त 1896 को सिलेट जिले के हरीपुर गांव में हुआ था, जो इस समय बांग्लादेश में है।

CDS रावत पद्म विभूषण से सम्मानित, दोनों बेटियों ने लिया पिता का पुरस्कार

स्वामी शिवानंद का मानना है कि योग, प्राणायाम और घरेलू औषधियों का सेवन स्वस्थ रहने की कुंजी है। नियमित दिनचर्या में इसे शामिल करना चाहिए। स्वामी जी प्रति दिन सुबह तीन बजे जगते हैं। स्नान और नित्य क्रिया करने के बाद वह भगवत भक्ति में लीन हो जाते हैं। वे उबला खाना और सेंधा नमक खाते हैं।

Tags: delhi newsNational newspadn awardpm modipresident Ramnath KovindSwami Sivananda
Previous Post

विधायक पति के खिलाफ फिर पहुंची कोर्ट स्वाती सिंह

Next Post

UP Board: इस बार जिलों में भी बनेंगे कंट्रोल रूम, बोर्ड परीक्षा में रहेगी बेहद कड़ी निगरानी

Writer D

Writer D

Related Posts

Kakoli Ghosh
राजनीति

बंगाल की राजनीति में हलचल, हार के बाद TMC सांसद काकोली घोष ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

अल्मोड़ा को सीएम की सौगात, विवि भवन समेत 26 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

27/05/2026
PM Modi
राजनीति

भीषण गर्मी के बीच पीएम मोदी ने देशवासियों से सावधानी बरतने की अपील की

27/05/2026
Asaram Bapu
Main Slider

आसाराम की उम्रकैद की सजा बरकरार, कोर्ट ने तुरंत सरेंडर का दिया आदेश

27/05/2026
Next Post
Board Exams

UP Board: इस बार जिलों में भी बनेंगे कंट्रोल रूम, बोर्ड परीक्षा में रहेगी बेहद कड़ी निगरानी

यह भी पढ़ें

Public Works Department

लोक निर्माण विभाग के नए विभागाध्यक्ष बने प्रदीप कुमार सक्सेना

30/04/2021
Chandra Grahan

आज है पहला चंद्र ग्रहण, प्रेग्नेंट महिलाएं न करें ये काम

16/05/2022
CM Yogi

योगी सरकार ने कृषि श्रमिकों को दिया तोहफा, न्यूनतम मजदूरी में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

24/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version