• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM से PM तक का सफर… मोदी ने सुनाई अपनी 24 साल की कहानी

Writer D by Writer D
07/10/2025
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi completes 24 years in power

PM Modi completes 24 years in power

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने किसी भी सरकार के प्रमुख के रूप में 24 साल पूरे कर लिए हैं और 25वें साल में प्रवेश कर चुके हैं। 2001 में आज ही के दिन यानी 7 अक्तूबर 2001 को ही उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। तब से वो लगातार किसी ने किसी सरकार के सर्वोच्च पद पर बने हुए हैं। 13 साल तक वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और 2014 से लगातार वो प्रधानमंत्री हैं।

इस मौके पर पीएम मोदी (PM Modi) ने X पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि 2001 में आज ही के दिन मैंने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। देशवासियों के निरंतर आशीर्वाद से मैं सरकार के मुखिया के रूप में अपनी सेवा के 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा हूं। भारत की जनता के प्रति मेरी कृतज्ञता है। इस दौरान मेरा निरंतर प्रयास रहा है कि हम अपने लोगों के जीवन को बेहतर बनाएं और इस महान राष्ट्र की प्रगति में योगदान दें जिसने हम सभी का पालन-पोषण किया है।

पोस्ट में वो आगे लिखते हैं कि मेरी पार्टी ने मुझे बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में गुजरात के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। उस साल गुजरात भीषण भूकंप की मार से जूझ रहा था। उससे पहले महा चक्रवात, लगातार सूखे और राजनीतिक अस्थिरता देखी गईं थीं। इन चुनौतियों ने जनता की सेवा नए जोश और आशा के साथ करने के अलावा गुजरात के पुनर्निर्माण के संकल्प को और मजबूत किया।

Image

मोदी (PM Modi) को मां ने दी थीं 2 सीख

जब मैंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तो मुझे याद है कि मेरी मां ने मुझसे कहा था किमुझे तुम्हारे काम की ज्यादा समझ नहीं है लेकिन मैं बस दो चीजें कहूंगी। पहला कि हमेशा गरीबों के लिए काम करना और दूसरा, कभी रिश्वत मत लेना। मैंने भी लोगों से यही कहा कि मैं जो भी करूंगा वो नेक इरादे से करूंगा और कतार में खड़े आखिरी व्यक्ति की सेवा करने के विजन से प्रेरित रहूंगा।

गुजरात फिर से खड़ा नहीं हो सकता

पीएम मोदी (PM Modi) आगे लिखते हैं कि ये 25 साल कई अनुभवों से भरे रहे हैं। साथ रहकर हम लोगों ने अभूतपूर्व प्रगति की है। मुझे आज भी याद है जब मैंने मुख्यमंत्री का पद संभाला था तो ये कहा जाता था कि गुजरात फिर से खड़ा नहीं हो सकता। आम लोगों और किसानों की ये शिकायत थी कि उन्हें बिजली और पानी पर्याप्त नहीं मिल पाता है। कृषि मंदी में थी और औद्योगिक विकास स्थिर था। वहां से फिर हमने एक साथ मिलकर गुजरात को गुड गवर्नेंस का पावरहाउस बनाया।

On this day in 2001, I took oath as Gujarat’s Chief Minister for the first time. Thanks to the continuous blessings of my fellow Indians, I am entering my 25th year of serving as the head of a Government. My gratitude to the people of India. Through all these years, it has been… pic.twitter.com/21qoOAEC3E

— Narendra Modi (@narendramodi) October 7, 2025

गुजरात जो एक ऐसा राज्य था, जो सूखे से प्रभावित था वो कृषि में टॉप परफॉर्मिंग स्टेट बना। व्यापार की संस्कृति का विस्तार मजबूत औद्योगिक और विनिर्माण क्षमताओं में हुआ। लगातार लगने वाले कर्फ्यू खत्म हो गए थे। सामाजिक और भौतिक बुनियादी ढांचे को बढ़ावा मिला। ये सब हासिल करने के लिए लोगों के साथ मिलकर काम करना बेहद संतोषजनक रहा।

 गुजरात से दिल्ली आने का अनुभव

इसके बाद अपनी पोस्ट में पीएम मोदी (PM Modi) गुजरात से दिल्ली आने का अनुभव बताते हैं। वो लिखते हैं कि 2013 में मुझे 2014 लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया। उस समय देश विश्वास और शासन का अभाव देख रहा था। तब की यूपीए सरकार भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और पॉलिसी पैरालिसिस के सबसे बुरे रूप का पर्याय बन चुकी थी। दुनिया में भारत को एक कमजोर कड़ी के रूप में देखा जाता था। लेकिन तब भारत के बुद्धिमान लोगों ने हमारे गठबंधन को प्रचंड बहुमत दिया। हमारी पार्टी को ही पूर्ण बहुमत मिला। ऐसा 3 दशक बाद हुआ जब किसी एक पार्टी को केंद्र में बहुमत मिला हो।

भारत को आत्मनिर्भर बनाने की जनभावना

पिछले 11 सालों में हम भारत के लोगों ने साथ मिलकर काम किया और कई बदलाव हासिल किए। हमारे अभूतपूर्व प्रयासों ने पूरे भारत के लोगों, विशेषकर हमारी नारी शक्ति, युवा शक्ति और मेहनती अन्नदाताओं को सशक्त बनाया है। 25 करोड़ से ज़्यादा लोग गरीबी के चंगुल से बाहर निकले हैं। भारत को मेजर ग्लोबल इकोनॉनी में एक ब्राइट स्पॉट के रूप में देखा जा रहा है। हमारे पास दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर और सामाजिक सुरक्षा योजनाएं हैं। हमारे किसान नवाचार कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारा राष्ट्र आत्मनिर्भर हो। हमने व्यापक सुधार किए हैं और सभी क्षेत्रों में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की जनभावना है। ‘गर्व से कहो, यह स्वदेशी है’की बात हो रही है।

मैं एक बार फिर भारत की जनता को उनके निरंतर विश्वास और स्नेह के लिए धन्यवाद कहता हूं। अपने प्रिय राष्ट्र की सेवा करना सर्वोच्च सम्मान है, एक ऐसा कर्तव्य जो मुझे कृतज्ञता और उद्देश्य से भर देता है। हमारे संविधान के मूल्यों को अपना निरंतर मार्गदर्शक मानते हुए, मैं आने वाले समय में विकसित भारत के हमारे सामूहिक स्वप्न को साकार करने के लिए और भी अधिक परिश्रम करूंगा।

Tags: pm modi
Previous Post

सिर चढ़ कर बोल रही टिकट बंटवारे की खीज

Next Post

गुलमर्ग-सोनमर्ग में बर्फबारी, पर्यटकों के खिले चेहरे

Writer D

Writer D

Related Posts

8 killed in SMS Hospital fire accident
क्राइम

SMS अस्पताल अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को मुआवजा, जांच समिति का गठन

07/10/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

महर्षि वाल्मीकि महापुरुषों के परंपरा के भाग्यविधाता: सीएम योगी

07/10/2025
Snowfall
राष्ट्रीय

गुलमर्ग-सोनमर्ग में बर्फबारी, पर्यटकों के खिले चेहरे

07/10/2025
Bihar Election
Main Slider

सिर चढ़ कर बोल रही टिकट बंटवारे की खीज

07/10/2025
Minority Education Bill 2025
Main Slider

उत्तराखंड में मदरसे बनेंगे इतिहास! राज्यपाल ने अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक 2025 को दी मंजूरी

07/10/2025
Next Post
Snowfall

गुलमर्ग-सोनमर्ग में बर्फबारी, पर्यटकों के खिले चेहरे

यह भी पढ़ें

Mamta Banerjee

ममता बनर्जी ने किया शंख के आकार के बने धनधान्य ऑडिटोरियम का उद्घाटन

13/04/2023
Rafale deal

101 स्क्वाड्रन को फिर से जीवित करने को IAF तैयार, भारत आ रहे है 4 और राफेल

15/05/2021
Bhojpuri star Ritesh Pandey shared a selfie with his wife and called himself lucky

भोजपुरी स्टार रितेश पांडे ने पत्नी के साथ सेल्फी शेयर करते हुए खुद को बताया लक्की

08/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version