• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ममता बनर्जी ने किया शंख के आकार के बने धनधान्य ऑडिटोरियम का उद्घाटन

Writer D by Writer D
13/04/2023
in राष्ट्रीय
0
Mamta Banerjee

Mamta Banerjee inaugurated Dhan Dhanya Auditorium

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने गुरुवार की शाम कोलकाता के अलीपुर में बने भव्य धनधान्य ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया। शंख के आकार के इस ऑडिटोरियम के उद्घाटन मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे राज्य के विकास और नवाचार का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कुशल कामगारों की मदद से इस सपने को सच किया जा सका है। इसे बनाने में 440 करोड़ रुपये की लागत आई है।

सीएम (Mamta Banerjee) ने यह भी बताया कि शंख के आकार के इस ऑडिटोरियम को छह मंजिला बनाने के लिए 6500 मेट्रिक टन स्टील का इस्तेमाल किया गया है। इसके निर्माण के लिए करीब 600 मजदूर दिन रात काम कर रहे थे। ऑडिटोरियम के अंदर की संरचना स्टील से बनी है जबकि बाहरी हिस्सा महंगे जस्ते की चादर से निर्माण हुआ है। इसे जर्मनी से मंगाया गया है। इसके अलावा रात के समय अथवा कार्यक्रम के वक्त जलने वाली लाइटें भी बेहद खास हैं। इनमें से 33 हजार तरह की रोशनी निकलेगी।

cm Mamata

सीएम ने कहा कि 2018 में इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था और दो सालों से अधिक समय के कोरोना संकट के बावजूद इतने बड़े ऑडिटोरियम का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इसके मुख्य हॉल में 2000 लोगों के बैठने की जगह है जबकि दो और छोटे-छोटे ऑडिटोरियम हैं जिसमें एक में कम से कम 600 लोगों को और दूसरे में कम से कम 300 लोगों के बैठने की जगह है।

थिएटर 510 फीट लंबा और 210 फीट चौड़ा है जो कोलकाता में मौजूद सभागारों में संभवतः सबसे बड़ा है। आसमान से देखने पर इसका आकार शंख की तरह बिल्कुल लुभावना नजर आता है जो महानगर की खूबसूरती में एक और चार चांद लगाने वाला है।

Tags: Bengal NewsKolkata newsMamta banerjee
Previous Post

पंकजा गोपीनाथ मुंडे की वैद्यनाथ शुगर फैक्ट्री पर जीएसटी का छापा

Next Post

मुख्यमंत्री योगी ने बेटी के सुहाग के कातिलों को सजा दिलाई : जया पाल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

आंगन मिलन में सीएम धामी का संदेश, हर बच्चे को स्वस्थ और सुरक्षित माहौल का संकल्प

05/10/2026
Main Slider

नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

05/10/2026
Main Slider

CM धामी से एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने की भेंट

05/10/2026
Main Slider

सेवा, स्नेह और संवाद, हर आंगन तक पहुंचे सरकार का संकल्प

05/10/2026
Gyanesh Kumar
Main Slider

CEC ज्ञानेश कुमार को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने निलंबन से किया इनकार

05/10/2026
Next Post
Jaya Pal

मुख्यमंत्री योगी ने बेटी के सुहाग के कातिलों को सजा दिलाई : जया पाल

यह भी पढ़ें

राज्यपाल आनंदीबेन ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

17/10/2022

आज जारी होगा UPSEE के सीट आवंटन का परिणाम, यहाँ देखें

26/10/2020
sonu sood

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम में आगे आए सोनू सूद, 300 छात्राओं को देंगे मोबाइल

23/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version