• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राज्यपाल आनंदीबेन ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

Writer D by Writer D
17/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben) ने सोमवार शाम बाबा विश्वनाथ (Baba Vishwanath) के दरबार में हाजिरी लगाई। दरबार में विधि विधान से दर्शन पूजन के बाद राज्यपाल ने परिजनों के साथ विश्वनाथ धाम में भी भ्रमण किया। दरबार में दर्शन पूजन के बाद राज्यपाल ने दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती भी देखी। गंगा सेवा निधि की विश्व प्रसिद्ध सायंकालीन गंगा आरती देख राज्यपाल आह्लादित दिखीं।

सात अर्चकों ने मां गंगा की वैदिक रीति से पूजन के बाद आरती की। गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण पिछले एक माह से भी ज्यादा समय से गंगा सेवा निधि कार्यालय की छत पर गंगा आरती हो रही है।

गंगा आरती में शामिल राज्यपाल

राज्यपाल (Governor Anandiben) ने कार्यालय के छत पर बैठ की मां गंगा की आरती। इस मौके पर राज्यपाल अपनी बहन व परिवार के सदस्यों के साथ पहुंची। राज्यपाल ने घाट पर अमर शहीदों के पुण्य स्मृति में आकाश दीप जलाने के परम्परा के बारे में जानकारी लेने के बाद खुद भी आकाशदीप प्रज्वलन कर शहीदों को नमन किया।

बाबा विश्वनाथ के दरबार में राज्यपाल: फोटो बच्चा गुप्ता

गंगा आरती के पहले निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव हनुमान यादव, ट्रस्ट सचिव सुरजीत सिंह ने राज्यपाल और उनके परिजनों का स्वागत स्मृति चिंह देकर किया। इस दौरान घाट पर सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया गया था।

Tags: baba vishwanath dhamGovernor Anandibenup newsvaranasi news
Previous Post

ब्रिटेन में प्रदर्शनकारी को चीनी दूतावास में घसीट कर पीटा

Next Post

तुला राशि में शुक्र का होगा गोचर, इन राशियों के जातक रहें सावधान

Writer D

Writer D

Related Posts

Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
NEET re-exam OMR sheet released
Main Slider

NEET री-एग्जाम की OMR शीट जारी, जानें कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

13/07/2026
Rajnath-Gadkari inaugurated the Lucknow-Kanpur Expressway
उत्तर प्रदेश

राजनाथ-गडकरी ने किया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

13/07/2026
Another milestone in the Yogi government
Main Slider

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

13/07/2026
Next Post
shukra gochar

तुला राशि में शुक्र का होगा गोचर, इन राशियों के जातक रहें सावधान

यह भी पढ़ें

Rape

छुट्टी पर आए शिक्षक ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

30/03/2021
CM Yogi

ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए अवश्य सहभागी बनें: सीएम योगी

11/05/2023
bhojpuri actor ritesh pandey

रितेश पांडे के गाने ‘जादो जी के चउकी’ ने मचाई धूम, 4 करोड़ लोगों ने देखा वीडियो

18/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version