पीएम मोदी ने राष्ट्रपति चुने जाने पर द्रौपदी मुर्मू को आवास पर पहुंचकर दी बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने देश का नया राष्ट्रपति चुने जाने पर द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।

पीएम मोदी (PM Modi) ने ट्वीट करके भी द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत ने इतिहास रच दिया है। ऐसे समय में जब सवा अरब भारतीय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, पूर्वी भारत के एक दूरदराज के हिस्से में पैदा हुई आदिवासी समुदाय से आने वाली भारत की बेटी को हमारा राष्ट्रपति चुना गया है।

पीएम मोदी (PM Modi)  ने कहा, द्रौपदी मुर्मू जी का जीवन, उनके शुरुआती संघर्ष, उनकी समृद्ध सेवा और उनकी अनुकरणीय सफलता प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करती है। वह हमारे नागरिकों, विशेष रूप से गरीबों और दलितों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी हैं।

द्रौपदी मुर्मू होंगी देश की 15वीं राष्ट्रपति, 5.77 लाख वोटो से जीतीं चुनाव

पीएम मोदी आभार जताते हुए कहा कि, मैं पार्टी लाइन के उन सभी सांसदों और विधायकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन किया है। उनकी रिकॉर्ड जीत हमारे लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है।

Exit mobile version