• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने केशुभाई का जीवन गुजरात की प्रगति के लिए था समर्पित

Desk by Desk
29/10/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
पीएम मोदी PM Modi

PM Modi

16
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्हें एक ऐसा ‘उत्कृष्ट नेता’ बताया जिन्होंने अपना जीवन गुजरात की प्रगति के लिए समर्पित कर दिया।

मोदी ने ट्वीट कर कहा कि हमारे प्यारे और सम्मानित केशुभाई अब नहीं रहे। मुझे इससे गहरा दुख हुआ है। वो एक उत्कृष्ट नेता थे, जो समाज के हर वर्ग का खयाल रखते थे। उनका जीवन गुजरात और हर गुजराती के विकास को समर्पित रहा।

प्रधानमंत्री ने केशुभाई के जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मजबूत करने में योगदान और उनकी लंबी राजनीतिक यात्रा को भी याद किया।

महाराष्ट्र सरकार ने 30 नवंबर तक बढ़ाया लॉकडाउन

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि केशुभाई ने जनसंघ और भाजपा को मजबूत करने के लिए गुजरात में कई यात्राएं की। उन्होंने आपातकाल का विरोध किया। किसान कल्याण के मुद्दे उनके दिल के सबसे करीब थे। विधायक, सांसद, मंत्री या मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने सुनिश्चित किया कि किसान हितैषी उपाय पारित किए जाएं।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि केशुभाई ने मेरे सहित कई युवा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। सभी को उनका मिलनसार स्वभाव प्रिय था। उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है। हम सब आज शोकमग्न हैं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं। मैंने उनके बेटे भरत से बात की और दुख प्रकट किया। ओम शांति।

वयोवृद्ध भाजपा नेता केशुभाई पटेल का गुरुवार सुबह 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका अहमदाबाद के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुरुवार सुबह सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के बाद भाजपा नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

पटेल दो बार गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके थे। वह 1995 में और 1998 से 2001 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। छह बार विधायक भी रहे। वर्ष 2001 में उनके बाद ही नरेंद्र मोदी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।

Tags: gujaratkeshubhai patel diedprime minister narendra modiprogressकेशुभाई पटेल निधनगुजरातप्रगतिप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Previous Post

महाराष्ट्र सरकार ने 30 नवंबर तक बढ़ाया लॉकडाउन

Next Post

मुंगेर : जनता ऐसा बटन दबाएगी की नितीश सरकार को प्रायश्चित करना पड़ेगा : कांग्रेस

Desk

Desk

Related Posts

Hair
फैशन/शैली

बालों को खूबसूरत बनाने के लिए ऐसे करें इसका इस्तेमाल, रिजल्ट हैरान कर देगा

13/10/2025
Bumps
फैशन/शैली

वैक्सिंग से स्किन पर हो गए हैं बंप्स, तो ये उपाय देंगे राहत

13/10/2025
Narak Chaturdashi
Main Slider

नरक चतुर्दशी पर करें येउपाय, अकाल मृत्यु का भय होगा दूर!

13/10/2025
Ahoi Ashtami
धर्म

अहोई अष्टमी के दिन गलती से भी न करें ये काम, खंडित हो जाएगा व्रत

13/10/2025
Dhanteras
धर्म

धनतरेस के दिन कर लें ये उपाय, घर में होगी पैसों की बरसात

13/10/2025
Next Post
congress

मुंगेर : जनता ऐसा बटन दबाएगी की नितीश सरकार को प्रायश्चित करना पड़ेगा : कांग्रेस

यह भी पढ़ें

malai mirch

सर्दियों में बनाइये चटपटी मलाई मिर्च, देखें इसको बनाने की झटपट रेसिपी

14/11/2021
Draupadi Murmu

बैडमिंटन कोर्ट में उतरी राष्ट्रपति, स्मैश शॉट देख रह गईं साइना नेहवाल

11/07/2024
हाथरस की बेटी का अपमान Hathras's daughter insulted

सीएम आदित्यनाथ ने हाथरस की बेटी का अपमान कर उसके साथ अन्याय किया : कांग्रेस

30/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version