• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुंगेर : जनता ऐसा बटन दबाएगी की नितीश सरकार को प्रायश्चित करना पड़ेगा : कांग्रेस

Desk by Desk
29/10/2020
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
congress

congress

16
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। कांग्रेस ने मुंगेर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को हटाने की कार्रवाई को दुर्गा भक्तों पर पुलिस के बर्बर हमले को रफादफा करने की कोशिश बताया और कहा कि दुर्गा भक्तों पर फायरिंग और लाठीचार्ज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के इशारे पर किया गया, इसलिए उन्हें गद्दी पर एक क्षण के लिए भी बने रहने का अधिकार नहीं है।

अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा के साथ यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जिस तरह से मुंगेर में मां दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन में भाग लेने वाले निर्दोष लोगों पर पुलिस ने हमला किया था, वैसी घटना अंग्रेजों के शासन के दौरान जलियावाला बाग में जनरल डायर के नेतृत्व में हुई पुलिस ज्यादती के बाद भारत के इतिहास में दूसरी कहीं नहीं हुई है। सरकारी जुल्म का ऐसा उदाहरण शायद ही कहीं देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि मुंगेर में पुलिस गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए जबकि बड़ी संख्या में युवकों, महिलाओं और अन्य को पुलिस की बेरहम लाठीचार्ज में चोटें आई है।

पीएम मोदी ने केशुभाई का जीवन गुजरात की प्रगति के लिए था समर्पित

श्री सुरजेवाला ने कहा कि मुंगेर के जिलाधिकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पसंदीदा नौकरशाह हैं जबकि पुलिस अधीक्षक उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के एक वरिष्ठ नेता की बेटी है। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार को इस घटना के बाद एक पल भी सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मूकदर्शक नहीं बने रहना चाहिए और उन्हें अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए । प्रधानमंत्री से उम्मीद थी कि वे सरकार पर कार्रवाई करेंगे लेकिन उनकी चुप्पी ने उन्हें भी सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। सवालों का जवाब उन्हें भी देना होगा।

इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुंगेर में निहत्थों पर नृशंसता का खामियाजा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा, “आप निर्दोष लोगों को लाठियों से मार रहे हो, जनता बदलाव का ऐसा बटन दबायेगी की, जिन्होंने मुंगेर घटना के लिए अभी तक प्रायश्चित नही किया, उन्हें प्रायश्चित करना पड़ेगा।”

श्री पायलट ने कहा कि भाजपा के घोषणा-पत्र में कोरोना वैक्सीन मुफ्त देने का वादा किया गया है। ऐसा कर भाजपा ने अपना दिवालियापन घोषित किया। बिहार में कोरोना का सबसे खराब प्रबंधन दिख रहा है। उन्होंने श्री नीतीश कुमार के प्रजनन दर कम करने वाले बयान को भी अमर्यादित बताया और कहा कि इन सब का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।

Tags: #Patna politicsBihar Assembly ElectionBihar Assembly Election 2020Bihar Assembly Election First Phase VotingBihar electionbihar election 2020Bihar Election First Phase VotingBihar Elections 2020Bihar Hindi Newsbihar newscongressLIVE Bihar Assembly ElectionLIVE Bihar Assembly Election 2020National newspatna newsPoling News
Previous Post

पीएम मोदी ने केशुभाई का जीवन गुजरात की प्रगति के लिए था समर्पित

Next Post

नितीश ने सभी वर्ग के लोगों को रोजगार देने के लिए किया बड़ा एलान, मिलेगी 10 लाख की मदद

Desk

Desk

Related Posts

Chhattisgarh gets five new government medical colleges
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिले पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रीका जताया आभार

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
NEET re-exam OMR sheet released
Main Slider

NEET री-एग्जाम की OMR शीट जारी, जानें कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

13/07/2026
Another milestone in the Yogi government
Main Slider

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

13/07/2026
Next Post
Bihar Elections 2020

नितीश ने सभी वर्ग के लोगों को रोजगार देने के लिए किया बड़ा एलान, मिलेगी 10 लाख की मदद

यह भी पढ़ें

IS suicide bomber

भारतीय राजनेता को मारना चाहता था IS का सुसाइड बॉम्बर, रूस ने किया अरेस्ट

22/08/2022
MP Gajendra Singh Shekhawat gave controversial statement, went viral

सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिया विवादित बयान, हुआ वायरल

28/04/2021
Daredevil

68वीं मंजिल पर कर रहा था स्टंट, पैर फिसला और हुई दर्दनाक मौत

31/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version