• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जोधपुर गैस त्रासदी में 35 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने पत्र भेज कर जताया दुख

Writer D by Writer D
03/01/2023
in राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राजस्थान
0
Jodhpur gas tragedy

Jodhpur gas tragedy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले की भूंगरा गैस त्रासदी (Jodhpur gas tragedy) में हुईं 35 मौतों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र लिखकर दुख जताया है। प्रधानमंत्री (PM Modi) ने लिखा कि आग से इतने लोगों को खोने की हृदय विदारक पीड़ा को समझ सकता हूं। उन्होंने घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।  जोधपुर भाजपा देहात उत्तर के महामंत्री जसवंत सिंह इंदा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पत्र सांग सिंह के घर भेजा है।

इस पत्र में पीएम मोदी लिखा है, ”एक अत्यंत दुखद हादसे में आपके परिवार के सदस्यों के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। इस कठिन घड़ी में मेरी संदेनाएं परिवार के साथ हैं। परिवार में एक साथ इतने लोगों को खोने की पीड़ा कितनी हृदय विदारक होगी, यह मैं समझ सकता हूं। इस अपूरणीय क्षति की व्यथा को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।

आपने जिन परिजनों को इस त्रासदी में खोया है, उनसे जुड़ी स्मृतियां परिवार के साथ बनी रहेंगी। इस हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि वह आपको इन कठिन परिस्थितियों का सामना करने का धैर्य व संबल प्रदान करें। ऊं शांति!”

अब 7 मरीज भर्ती

शेरगढ़ इलाके के भूंगरा गांव की गैस त्रासदी (Jodhpur gas tragedy) में झुलसे दूल्हे सुरेंद्र सिंह सहित सभी को आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। फिलहाल महात्मा गांधी हॉस्पिटल में 7 मरीज भर्ती हैं।

इस दुखांतिका में प्रधानमंत्री सहायता कोष से मृतकों के परिजनों को दो ₹2-2 लाख रुपए की भी आर्थिक सहायता दी गई है। 8 दिसंबर को हुई त्रासदी के बाद अब तक 35 मरीज दम तोड़ चुके हैं। वहीं 13 लोगों को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।

बारात निकलने से पहले फटा था सिलेंडर

बता दें कि जोधपुर जिले के शेरगढ़ अनुमंडल के भूंगरा गांव में 8 दिसंबर को एक शादी समारोह के दौरान रसोई गैस सिलेंडर फटने से विस्फोट हुआ था और घर में आग लग गई थी, फलस्वरूप 50 से ज्यादा लोग झुलस गए थे। झुलसे लोगों में दूल्हा सुरेंद्र सिंह और उसके माता-पिता समेत परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल थे। दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 33 घायल एक के बाद एक इलाज के दौरान दम तोड़ते गए। कुल 35 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है।

भूंगरा त्रासदी पीड़ितों के लिए राज्य सरकार से मुआवजे की मांग को लेकर कई विधायक, सांसद और अन्य नेताओं ने बीते रविवार को शहर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया। राजस्थान के कई जिलों से हजारों लोग इस सर्वसमाज के धरने में शामिल होने पहुंचे थे।

इस मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मृतकों के आश्रितों को 20 लाख रुपए, घायलों को 5 लाख रुपए समेत मृतक के आश्रित सदस्य को संविदा पर नौकरी देने के निर्देश दिए।

इस शहर में 1 दिन में पी गए 20 लाख से ज्यादा की शराब, सबसे ज्यादा बिकी व्हिस्की

संभागीय आयुक्त के मुताबिक, मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपए, प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपए, मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना के तहत 5 लाख रुपए, 2 लाख रुपए गैस कंपनी की ओर से और 6 लाख रुपए गैस कंपनी के इंश्योरेंस से मृतकों के परिजनों को मिलेंगे।

Tags: delhi newsgas cylinder blastJodhpur gas tragedyNational newsPM Modi letterrajasthan news
Previous Post

इस शहर में 1 दिन में पी गए 20 लाख से ज्यादा की शराब, सबसे ज्यादा बिकी व्हिस्की

Next Post

बीएसएफ ने पाकिस्तान के घुसपैठिए को किया ढेर

Writer D

Writer D

Related Posts

Plane catches fire at Dehradun airport
क्राइम

देहरादून एयरपोर्ट पर विमान में लगी आग, मची अफरा-तफरी

02/07/2025
Mayur Dixit
राष्ट्रीय

जिलाधिकारी ने कीचड़ भरे एवं ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चलकर किया सोलानी तटबन्ध का स्थलीय निरीक्षण

02/07/2025
Anand Bardhan
राजनीति

श्रद्धालुओं की भीड़ के अनुरूप ही घाटों की संख्या बढ़ाई जाए: मुख्य सचिव

02/07/2025
CM Vishnudev Sai
Main Slider

पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त का निधन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया शोक व्यक्त

02/07/2025
CM Dhami welcomed BJP state president Mahendra Bhatt
Main Slider

CM धामी ने नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का किया स्वागत

02/07/2025
Next Post
BSF

बीएसएफ ने पाकिस्तान के घुसपैठिए को किया ढेर

यह भी पढ़ें

CM Yogi

2017 के पहले अनेक कार्य व चयन संदेह के घेरे में थे, आज भी कई में चल रही सीबीआई जांचः योगी

10/09/2024
CM Yogi celebrated Janmashtami at Gorakhnath temple

सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना कर मनाई जन्माष्टमी

08/09/2023
Earthquake

भूकंप के तेज झटके से डोली घाटी की धरती, रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.3 तीव्रता

14/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version