• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने पोप फ्रांसिस के निधन पर जताया दुख, कहा- मुझे उनके साथ हुई मुलाकातें याद हैं

Writer D by Writer D
21/04/2025
in राष्ट्रीय, Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति
0
PM Modi expressed grief over the demise of Pope Francis

PM Modi expressed grief over the demise of Pope Francis

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस (Pope Francis) का निधन हो गया है। लंबे वक्त से बीमार चल रहे पोप फ्रांसिस ने 88 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वेटिकन ने उनके निधन की पुष्टि की। पोप फ्रांसिस के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने दुख जताया है और उनके साथ अपनी मुलाकातों को याद किया है।

पीएम (PM Modi) ने एक्स पर लिखा, ‘पोप फ्रांसिस के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। दुख और स्मरण की इस घड़ी में, वैश्विक कैथोलिक समुदाय के प्रति मेरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं। पोप फ्रांसिस को दुनिया भर के लाखों लोग हमेशा करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक के रूप में याद रखेंगे।’

पीएम ने आगे लिखा, ‘छोटी उम्र से ही उन्होंने प्रभु ईसा मसीह के आदर्शों को साकार करने के लिए खुद को समर्पित कर दिया था। उन्होंने गरीबों और वंचितों की लगन से सेवा की जो लोग पीड़ित थे, उनके लिए उन्होंने उम्मीद की भावना जगाई।’

पोप फ्रांसिस का वेटिकन सिटी में निधन, लंबे वक़्त से थे बीमार

पीएम मोदी (PM Modi) ने लिखा, ‘मुझे उनके साथ हुई मुलाकातें बहुत अच्छी तरह याद हैं और मैं समावेशी और सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से बहुत प्रेरित हुआ हूं। भारत के लोगों के प्रति उनका स्नेह हमेशा याद रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।’

मोदी (PM Modi) ने भारत का दिया था निमंत्रण

दरअसल, दक्षिणी इटली के अपुलिया में पिछले साल पीएम मोदी (PM Modi) ने जी 7 शिखर सम्मेलन को दौरान पोप फ्रांसिस से मुलाकात की थी। इस दौरान पोप फ्रांसिस ने पीएम मोदी को गले लगाया और उनका हालचाल जाना। जिसकी पीएम मोदी ने तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

पोप से मुलाकात के बाद पीएम ने बताया था कि उन्होंने पोप को भारत आने का निमंत्रण दिया, जिससे उन्होंने (पोप फ्रांसिस) निमंत्रण को स्वीकार कर लिया था।

पोप फ्रांसिस के निधन की पुष्टि करते हुए वेटिकन ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि वह रोमन कैथोलिक चर्च के पहले लैटिन अमेरिकी धर्मगुरु थे। उनके दोनों फेफड़ों में निमोनिया था, जिसकी वजह से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। वह लंबे वक्त तक अस्पताल में थे, वह 38 दिनों तक अस्पताल में थे और हाल में ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे। उनका अपने आवास कासा सेंटा मार्टा (Casa Santa Marta) पर निधन हुआ।

Tags: pm modpope francis
Previous Post

UP STF ने किया फर्जी पेपर गैंग का पर्दाफाश, असिस्टेंट प्रोफेसर सहित 3 गिरफ्तार

Next Post

अखिलेश को यूपी पुलिस की नसीहत! डीजीपी बोले, जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग न फैलाएं अफवाह

Writer D

Writer D

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post
DGP Prashant Kumar

अखिलेश को यूपी पुलिस की नसीहत! डीजीपी बोले, जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग न फैलाएं अफवाह

यह भी पढ़ें

yogi government

सीएम योगी ने KGMU-बलरामपुर को डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल बनाने के दिए निर्देश

16/04/2021
arrested

स्कूली छात्र का हत्यारा गिरफ्तार

03/10/2021
Dupatta

दुपट्टे का इस तरह करें इस्तेमाल, लुक में लग जाएंगे चार चांद

04/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version