• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP STF ने किया फर्जी पेपर गैंग का पर्दाफाश, असिस्टेंट प्रोफेसर सहित 3 गिरफ्तार

Writer D by Writer D
21/04/2025
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
STF

UP STF

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग (UPHESC), प्रयागराज द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में ठगी का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने भर्ती परीक्षा में ठगी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो सगे भाई बैजनाथ पाल, विनय कुमार पाल और उनके सहयोगी महबूब अली शामिल हैं। इन्हें लखनऊ के विभूतिखंड स्थित पॉलिटेक्निक इलाके से पकड़ा गया।

अभ्यर्थियों को फंसाता था सहायक प्रोफेसर

STF के अनुसार, यह गिरोह अभ्यर्थियों को फर्जी प्रश्न पत्र देकर उनसे मोटी रकम वसूलता था। मुख्य आरोपी बैजनाथ पाल गोंडा के लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में राजनीति शास्त्र का सहायक प्रोफेसर है। वह अभ्यर्थियों को फर्जी प्रश्न पत्र थमाकर लाखों रुपये की ठगी करता था। महबूब अली इस गिरोह में फर्जी प्रश्न पत्र तैयार करने का काम करता था, जबकि विनय पाल भी इस ठगी में शामिल था।

हवा में अचानक डगमगाया सीएम योगी का हेलिकॉप्टर, पायलट की सूझबूझ से बची जान

जांच में पता चला कि गिरोह ने दो अभ्यर्थियों, कपिल और सुनील, से फर्जी प्रश्न पत्र देने के एवज में 12 लाख रुपये वसूले थे। इस रकम में से 10 लाख रुपये बैजनाथ पाल, 1 लाख रुपये विनय पाल और 1 लाख रुपये महबूब अली के हिस्से में आए। STF ने बताया कि यह गिरोह एक परीक्षा का पेपर देने के लिए 35 लाख रुपये तक का सौदा करता था।

एक हजार से अधिक पदों पर निकली है भर्ती

STF ने गिरोह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई उस समय हुई जब UPESSC द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,017 पदों के लिए 16 और 17 अप्रैल को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। पुलिस ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे ऐसे ठगी गिरोहों से सावधान रहें और किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को पैसे न दें। STF इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

Tags: fake question paperup newsup stf
Previous Post

हवा में अचानक डगमगाया सीएम योगी का हेलिकॉप्टर, पायलट की सूझबूझ से बची जान

Next Post

पीएम मोदी ने पोप फ्रांसिस के निधन पर जताया दुख, कहा- मुझे उनके साथ हुई मुलाकातें याद हैं

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Next Post
PM Modi expressed grief over the demise of Pope Francis

पीएम मोदी ने पोप फ्रांसिस के निधन पर जताया दुख, कहा- मुझे उनके साथ हुई मुलाकातें याद हैं

यह भी पढ़ें

Farmers

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कृषि क्षेत्र में नव क्रांति का संकल्प

06/06/2022
Brahmalin Mahant Avedyanath

जिसको सबका नाथ बनाना होता है भगवान उसे अनाथ बना देते

28/05/2023
J&K High Court

उद्यान विकास अधिकारी पदों पर निकली हैं नौकरियां, hpsc.gov.in पर करें आवेदन

20/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version