• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने उड़ाई पतंग, काइट फेस्टिवल में पीएम मोदी के साथ दिखी केमिस्ट्री

Writer D by Writer D
12/01/2026
in Main Slider, गुजरात, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi flies kites with German Chancellor Friedrich

PM Modi flies kites with German Chancellor Friedrich

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) इस समय गुजरात दौरे पर हैं। आज ही यानी सोमवार सुबह जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भी भारत पहुंचे हैं। यहां उन्होंने अहमदाबाद में पीएम मोदी से मुलाकात की। इसके साथ ही पीएम मोदी के साथ मिलकर साबरमती रिवरफ्रंट में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव (International Kite Mahotsav) 2026 का उद्घाटन किया। इस मौके पर दोनों नेताओं ने पतंग उड़ाई।

अहमदाबाद के इस महोत्सव में 50 देशों के 135 अंतरराष्ट्रीय पतंगबाजों ने भाग लिया, जिनमें चिली, कोलंबिया और दक्षिण कोरिया के पतंगबाज शामिल हैं। इस महोत्सव (International Kite Mahotsav) में रात में भी पतंग उड़ाई गई, जिसमें एलईडी लाइट्स से सजी पतंगें आकर्षण का केंद्र रहीं। यह पतंग महोत्सव अगले 7 दिनों तक चलने वाला है।

साबरमती आश्रम पहुंचे पीएम मोदी (PM Modi) और जर्मन चांसलर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज सोमवार सुबह अहमदाबाद में साबरमती आश्रम पहुंचे। यहां दोनों नेताओं ने महात्मा गांधी को नमन किया। गांधी की मूर्ति पर फूल चढ़ाए। आश्रम का दौरा करने के बाद मर्ज ने गेस्ट बुक ने लिखा कि महात्मा गांधी की अहिंसा की अवधारणा, स्वतंत्रता की शक्ति में उनका विश्वास और हरेक व्यक्ति की गरिमा में उनकी आस्था आज भी लोगों को प्रेरित करती है।

#WATCH | Ahmedabad, Gujarat: Prime Minister Narendra Modi and German Chancellor Friedrich Merz fly a kite at the International Kite Festival 2026 at Sabarmati Riverfront.

(Source: DD News) pic.twitter.com/P7emVdTHv1

— ANI (@ANI) January 12, 2026

आगे लिखा कि यह मानसिकता न्याय और संवाद को बढ़ावा देती है और दुनिया में आशा जगाती है। गांधी के आदर्शों की आज पहले से कहीं ज्यादा आवश्यकता है।

दो दिन के भारत दौरे पर हैं जर्मन चांसलर

दुनिया के कई देशों में तनाव के बीच जर्मन चांसलर भारत पहुंचे हैं। आज से दो दिन के भारत दौरे पर जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, वे गांधीनगर में पीएम मोदी (PM Modi) के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।व्यापार, तकनीक और ऊर्जा पर चर्चा होगी।इसके साथ ही मुलाकात में रक्षा और ग्रीन हाइड्रोजन डील पर मंथन होगा।

गुजरात दौरे पर हैं पीएम मोदी

पीएम मोदी (PM Modi) 3 दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। पहले दिन वे सोमनाथ पहुंचे थे। यहां सोमनाथ मंदिर पर साल 1026 में हुए पहले आक्रमण के हजार साल पूरे होने पर 8 से 11 जनवरी तक सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया गया था। दौरे के दूसरे दिन पीएम रविवार सुबह पीएम 1 किमी लंबी शौर्य यात्रा में शामिल हुए थे। यहां से पीएम अहमदाबाद पहुंचे, जहां अहमदाबाद मेट्रो के फेज-2 का उद्घाटन किया था। तीसरे दिन उन्होंने काइट महोत्सव में भाग लिया।

Tags: ahmedbad newsinternational kite mahotsav 2026pm modi
Previous Post

जानें कब लगेगी पहली Lok Adalat? यहां है डेट और बाकी जरूरी डिटेल्स

Next Post

खामेनेई विरोधी रैली में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, कई लोगों को रौंदा

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
A speeding truck rammed into an anti-Khamenei rally.

खामेनेई विरोधी रैली में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, कई लोगों को रौंदा

यह भी पढ़ें

Durga Chalisa

इस साल डोली पर होगा माता का आगमन, जानें कलश स्थापना का मुहूर्त

28/09/2024

इस काम को करने में मनुष्य की उम्र पड़ जाएगी कम

12/10/2020
Alum

मुंह की बदबू को दूर करेगी फिटकरी, ऐसे करें इस्तेमाल

19/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version