• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हमने सिर्फ चारदीवारी नहीं दी, बल्कि गरीब को उसका स्वाभिमान दिया: पीएम मोदी

Writer D by Writer D
22/08/2025
in बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi reached Bihar

PM Modi reached Bihar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज बिहार दौरे पर हैं। गया स्थित मगध यूनिवर्सिटी कैंपस में वे जनसभा कर रहे हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी 13,000 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत की। पीएम मोदी ने गयाजी-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस और वैशाली-कोडरमा बुद्धिस्ट सर्किट ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सभा में भारी भीड़ उमड़ी है। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को देखते हुए जिले के सभी स्कूल आज बंद रखे गए हैं। यह दौरा चुनावी साल में पीएम मोदी का छठा बिहार दौरा है।

पीएम मोदी (PM Modi) खुली गाड़ी से लोगों का अभिवादन करते हुए मंच तक पहुंचे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मौजूद रहे।

जब तक हर गरीब को घर नहीं मिलता पीएम आवास योजना जारी रहेगी: पीएम (PM Modi)

गयाजी में जनसभा में अपना संबोधन मगही भाषा में शुरू किया। उन्होंने कहा- हम अपने सब के अभिनंदन कर ही, मोक्ष आउ ज्ञान के धरती गया जी से हम सबके अभिनंदन कर ही।

उन्होंने कहा कि मुझे जनता का सेवक बनकर उनके लिए काम करने में सबसे ज्यादा खुशी होती है। मेरा संकल्प है, जब तक हर किसी को पक्का घर नहीं मिल जाता, मोदी चैन से नहीं बैठेगा। इसी सोच में बीते 11 साल में 4 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के घर दिए गए हैं। पीएम (PM Modi) ने कहा कि केवल बिहार में 38 लाख से ज्यादा घर बने हैं। इसके साथ ही गयाजी में 2 लाख लोगों को घर मिला है। हमने सिर्फ चारदीवारी नहीं दी, बल्कि गरीब को उसका स्वाभिमान दिया है। जब तक हर गरीब को घर नहीं मिलता पीएम आवास योजना जारी रहेगी।

पहले वाले लोग काम नहीं करते थे, हमने यहां काम करना शुरू किया: नीतीश कुमार

सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी (PM Modi) का स्वागत करते हुए कहा, प्रधानमंत्री मोदी जी बोध गया आए हैं, मैं स्वागत करता हूं। आपको भी स्वागत और अभिनंदन करना चाहिए। आज दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जा रही है। 13,000 करोड़ की लागत के विकास से बिहार को बड़ा फायदा होगा। बेगूसराय के सिमरिया में नवनिर्मित गंगा ब्रिज का उद्घाटन भी किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा, पीएम आज यहां आए हैं और बेगूसराय भी जाएंगे। गया और बोध गया में लाखों लोग आते हैं। पहले यहां क्या हाल था और आज क्या हाल है, यह सबके सामने है। पहले वाले लोग काम नहीं करते थे, हमने यहां काम करना शुरू किया और सभी इंतजाम करा दिए हैं।

Tags: Bihar electionsbihar newspm modi
Previous Post

एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाला शूटर एनकाउंटर के बाद अरेस्ट

Next Post

अब ट्रक ड्राइवरों को वीजा नहीं देगा अमेरिका, इस वजह से लिया इतना बड़ा फैसला

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में हुए शामिल

10/05/2026
Murder
क्राइम

TMC नेता की हत्या, परिवार ने BJP पर लगाए आरोप

10/05/2026
Yogi Cabinet Expansion
Main Slider

योगी कैबिनेट का दूसरा विस्तार आज, इन नए चेहरों की होगी एंट्री

10/05/2026
pm modi
राजनीति

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय को बधाई दी

10/05/2026
PM Modi
कर्नाटक

बेंगलुरु में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा वार, महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात

10/05/2026
Next Post
Truck Drivers

अब ट्रक ड्राइवरों को वीजा नहीं देगा अमेरिका, इस वजह से लिया इतना बड़ा फैसला

यह भी पढ़ें

PM Modi

पीएम मोदी वाराणसी से करेंगे लोकसभा चुनाव का शंखनाद

21/02/2024
cm yogi

शातिर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें: योगी आदित्यनाथ

04/08/2022
Dhirendra Shastri

धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम शुरू होने से एक घंटे पहले रद्द, सामने आई ये बड़ी वजह

06/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version