• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने कहा- महादेव के माथे पर विराजमान चन्द्रमा की तरह चमक रही काशी

Writer D by Writer D
30/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, वाराणसी
0
pm modi

pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दियों की रोशनी से झिलमिलाते काशी के घाटों को देख आत्मविभोर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि आज पूर्णिमा पर देव दीपावली मनाती काशी, महादेव के माथे पर विराजमान चन्द्रमा की तरह चमक रही है।

श्री मोदी ने राजघाट पर देव दीपावली महोत्सव का शुभारम्भ किया। इसके साथ ही 11 लाख मिट्टी के दीये गंगा के दोनों तटों पर जला दिये गये। लाखों दीये एक साथ जलने से गंगा नदी और आसपास एक मनोहारी दृश्य लोगों को देखा। इस अवसर पर उत्तर के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

उन्होने कहा “ ऐसा लग रहा है जैसे आज पूर्णिमा पर देव दीपावली मनाती काशी, महादेव के माथे पर विराजमान चंद्रमा की तरह चमक रही है। काशी की महिमा ही ऐसी है। आज ये दीपक उन आराध्यों के लिए भी जल रहे हैं, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किये, जो जन्मभूमि के लिए बलिदान हुए। काशी की ये भावना, देव दीपावली की परंपरा का ये पक्ष भावुक कर जाता है। इस अवसर पर मैं देश की रक्षा में अपनी शहादत देने वाले, हमारे सपूतों को नमन करता हूं।”

श्री मोदी ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आपकी जो लंबे समय से मांग थी, वो पूरी हो गई है। लेजर शो में अब भगवान बुद्ध के करूणा, दया और अहिंसा के संदेश साकार होंगे। ये संदेश आज और भी प्रासंगिक होते जाते हैं। जब दुनिया हिंसा, अशांति और आतंक के खतरे देखकर चिंतित है।

श्री मोदी ने कहा कि इस बार के पर्व, इस बार की दीपावली जैसे मनाई गई, जैसे देश के लोगों ने लोकल प्रोडक्ट और लोकल गिफ्ट्स के साथ अपने त्योहार मनाए वो वाकई प्रेरणादाई है। लेकिन ये सिर्फ त्योहार के लिए नहीं, ये हमारी जिंदगी का हिस्सा बनने चाहिए।

उन्होने कहा कि काशी के लिए जब विकास के काम शुरू हुये थे, विरोध करने वालों ने सिर्फ विरोध के लिए विरोध तब भी किया था। जब काशी ने तय किया था कि बाबा के दरबार तक विश्वनाथ कॉरिडॉर बनेगा, भव्यता, दिव्यता के साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। विरोध करने वालों ने तब इसे लेकर भी काफी कुछ कहा था।

प्रधानमंत्री ने कहा कोविड 19 ने बहुत चीजों को बदला है। लेकिन काशी की ऊर्जा, भक्ति और शक्ति को कोई नहीं बदल सकता है।

उन्होने कहा “ काशी के नर-नारी तो देवी और शिव के रूप हैं। इसलिए यहां के घाटों पर इन लाखों दीपों को आज देवता ही प्रज्ववलित कर रहे हैं। देवता ही यह प्रकाश फैला रहे हैं। देव दीपावली की परंपरा का यह क्षण भावुक कर जाता है। ”

श्री मोदी ने कहा कि आज गरीबों के लिए प्रधाननंत्री रोजगार अभियान चल रहा है। स्वामित्व योजना के तहत मकान-जमीन पर अधिकार दिया जा रहा है। रेहड़ी, पटरी व ठेले वालों को भी मदद देने के लिए बैंक आगे आ रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही मैंने पटरी वालों से काशी में बात भी की थी। देश लोकल के लिए वोकल भी हो रहा है। हमारे पर्व भी गरीबों की मदद का साधन बन रहे हैं।

उन्होने कहा कि गुरुनानक देव जी का काशी से आत्मिक संबंध रहा है। इतिहास का साक्षी है गुरुनानक देव जी ने काशीवासियों को राह दिखाई थी। आज हम रिफार्म की बात करते हैं लेकिन इसके बड़े प्रतीक गुरुनानक देव ही थे। जब देश हित में बदलाव होते हैं तो जाने- अनजाने विरोध जरूर होते हैं, यही सीख हमें गुरुनानक देव से मिलती है।

श्री मोदी ने कहा कि बनारस में काशी विश्वनाथ के साथ दुगा मंदिर जैसे स्थलों का भी विकास किया गया। दूसरे स्थलों को भी सुधारा जा रहा है। घाटों की तस्वीर बदल रही है। सुबह-ए- बनारस को अलौकिक आभा मिली है। मां गंगा का जल भी निर्मल हो रहा है। यही बनारस का सदा बना रहने वाला रस है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सारनाथ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आप सबकी जो लंबे समय से मांग थी पूरी हो गई है। बुद्ध के दया करुणा के संदेश साकार होंगे। यह आज के समय में प्रासंगिक है। वे कहते थे वैर से वैर शांत नहीं होता। दीपावली का संदेश है, हमारा मन भी इसी दीपों की तरह जगमग हो। दुनिया करुणा- दया के भाव को समाहित करे, यह संदेश दुनिया में जाए।

Tags: modi in VaranasiNational newsNEWSpm also be included on Dev Diwalipm in varanasiPM modi in kashiPM Modi in Varanasi and Dev DeepawaliPrime Minister will give a gift in VaranasistateUP PoliticsUttar Pradesh news hindi newsvaranasi-city-politicsकाशी में पीएम मोदीदेव दीपावली पर भी होंगे शामिलनरेंद्र मोदी देव दीपावली पर काशी मेंप्रधानमंत्री आज दोपहर वाराणसी में देंगे सौगातप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Previous Post

कई लोगों ने अपनी आंखों से देखा चंद्रग्रहण, भारत में नहीं दिखी यह घटना

Next Post

84 घाट, 15 लाख दीप और लाख टके की बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Gate
Main Slider

मेन गेट पर लिखें ये मंत्र, घर से दूर होगी नकारात्मकता

10/11/2025
Suntan
Main Slider

सन टैन से हैं परेशान, तो इन उपायों से करें इस समस्या को दूर

10/11/2025
crop top
Main Slider

इस टॉप को पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान

10/11/2025
Vande Bharat Express
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत से घटीं दूरियां, बढ़ा उत्तर प्रदेश का जुड़ाव

09/11/2025
Viksit UP
उत्तर प्रदेश

समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047-समृद्धि का शताब्दी पर्व महाभियान

09/11/2025
Next Post
dev deepawali

84 घाट, 15 लाख दीप और लाख टके की बात

यह भी पढ़ें

arrested

पच्चीस हजार रुपए का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

14/02/2022

शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

20/10/2021
CM Yogi

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को नमन करने आया हूं: योगी

29/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version