• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहलगाम में आतंकवादियों ने जो कुछ किया, क्या मोदी चुप बैठ सकता है…, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पीएम मोदी

Writer D by Writer D
26/05/2025
in Main Slider, गुजरात, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गुजरात। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दाहोद में विकास कर्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किए। इस दौरान उन्होंने कहा, गुजरात के आप सभी लोगों में मुझे भरपूर आशीर्वाद दिया और बाद में देश के कोटि-कोटि जनों ने भी मुझे आशीर्वाद देने में कोई कमी नहीं रखी। आपके आशीर्वाद की शक्ति से मैं दिनरात देशवासियों की सेवा में जुटा रहा। इन वर्षों में देश ने वो फैसले लिए जो अकल्पनीय और अभूतपूर्व हैं। इन वर्षों में देश ने दशकों पुरानी बेड़ियों को तोड़ा है। देश हर सेक्टर में आगे बढ़ा है। आज देश निराशा के अंधकार से निकलकर विश्वास के उजाले में तिरंगा फहरा रहा है। आज हम 140 करोड़ भारतीय मिलकर अपने देश को विकसित भारत बनाने के लिए जी-जान से जुटे हैं।

आतंकवादियों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि मोदी से टकराना कितना मुश्किल

पीएम ने ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र करते हुए कहा कि यहां दाहोद में भी माताओं-बहनों ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए त्याग दिया। दाहोद में महर्षि दधीचि ने देह का त्याग किया। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जो कुछ भी आंतकवादियों ने किया, क्या मोदी चुप बैठ सकता है। जो ऐसा करेगा मोदी उसे मिट्टी में मिलाएगा। यह केवल ऑपरेशन नहीं है। आतंकवादियों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि मोदी से टकराना कितना मुश्किल है। जरा सोचिए, बाल-बच्चों के सामने पिता को गोली मारी। आज भी तस्वीर देखते हैं तो खून खौलता है। इसलिए मोदी ने वही किया जिसके लिए देशवासियों ने मोदी को चुना है।

उन्होंने कहा कि हमारे शूरवीरों ने वह कर दिखाया जिसने दुनिया ने इससे पहले नहीं देखा। हमने 22 मिनट में अता पता करके उन्हें मिट्टी में मिला दिया। बौखलाहट में जब पाकिस्तानी सेना ने दुस्साहस दिखाया तो भारतीय सेना ने भी धूल चटा दी। बंटवारे के बाद जिस देश का जन्म हुआ उसका एक ही लक्ष्य है भारत का नुकसान करना। हमारा लक्ष्य विकसित भारत का है़। उसी दिशा में काम कर रहे हैं।

#WATCH | Gujarat | Addressing a public rally in Dahod, PM Modi says, “… Jab koi hamari behno ke sindoor ko mitayega, toh uska bhi mitna tay ho jata hai… Atank phailane walon ne sapno mein bhi socha nahi hoga Modi se muqabala kitna mushkil hota hai…”

“After what the… pic.twitter.com/88O8TYArFx

— ANI (@ANI) May 26, 2025

देश निराशा के अंधकार से निकलकर विश्वास के उजाले में तिरंगा फहरा रहा

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि साल 2014 में आज के ही दिन पहली बार मैंने प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। मैं देश सेवा में जुटा हूं। इन सालों में देश ने वे फैसले लिए, जो अकल्पनीय थे। इन वर्षो में दशकों पुरानी बेडियों को हमने तोड़ा है। देश हर सेक्टर में आगे बढ़ रहा है। आज देश निराशा के अंधकार से निकलकर विश्वास के उजाले में तिरंगा फहरा रहा है। आज हम 140 करोड़ भारतीय मिलकर अपने देश को विकसित भारत बनाने के लिए जी-जान से जुटे हैं।

पीएम मोदी के रोड शो में शामिल हुआ कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार

उन्होंने कहा कि देश की तरक्की के लिए जो कुछ भी चाहिए, वो हम भारत में ही बनाएं, ये आज के समय की मांग है। भारत आज तेज गति से मैन्युफैक्चरिंग की दुनिया में आगे बढ़ रहा है।

भारत दुनिया में सामान कर रहा निर्यात

पीएम ने कहा कि देश की जरूरत के सामान का निर्माण हो या फिर दुनिया के अलग-अलग देशों में हमारे देश की बनी हुई चीजों का export लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज हम स्मार्ट फोन से लेकर, गाड़ियां, खिलौने, सेना के अस्त्र-शस्त्र और दवाओं जैसी चीजें दुनिया के देशों में निर्यात कर रहे हैं। आज भारत रेल, मेट्रो और इसके जरूरी तकनीक खुद बनाता भी है और दुनिया में निर्यात भी करता है। हमारा ये दाहोद इसका जीता-जागता प्रमाण है।

गुजरात रेलवे नेटवर्क का विद्युतीकरण पूरा- मोदी

पीएम ने कहा कि थोड़ी देर पहले यहां हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इसमें सबसे शानदार दाहोद की इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव फैक्ट्री है। 3 साल पहले मैं इसका शिलान्यास करने आया था। अब इस फैक्ट्री में पहला इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव बनकर तैयार हो गया है। आज गुजरात को एक और उपलब्धि हासिल हुई है। गुजरात के शत-प्रतिशत रेलवे नेटवर्क का विद्युतीकरण पूरा हो चुका है। इसके लिए मैं आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

Tags: Gujarat newsOperation Sindoorpm modi
Previous Post

90 साल के मौलाना ने किया दूसरा निकाह, बेटों और पोतों ने पूरा किया पिता का सपना

Next Post

महाराष्ट्र में आफत की बारिश, पानी-पानी हुई फिल्मनगरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Noida International Airport
Main Slider

यूपी में विकास अब घोषणा नहीं बल्कि परिणाम है, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट साबित हुआ सफल उदाहरण

29/03/2026
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ना उत्पादन, पौध तैयार करने और वैल्यू एडिशन में सक्रिय भागीदारी निभाएंगी महिलाएं

29/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर किसानों को मुआवजा मिलना शुरु, एक अप्रैल तक बारिश का भी अलर्ट

29/03/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी

29/03/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, बोले-पर्यटन को मिला नया आयाम

29/03/2026
Next Post
Mumbai Rain

महाराष्ट्र में आफत की बारिश, पानी-पानी हुई फिल्मनगरी

यह भी पढ़ें

बाल दिवस के मौके पर बच्चों के लिए बनाए ये टेस्टी डिश

14/11/2025
Dark Knees

काले घुटने पर अपनाएं ये नुस्खे, हो जाएंगे गोरे

21/05/2025

अखिलेश जी को कौन से चश्मे से यूपी में अपराध बढ़ता हुआ दिख रहा है : शाह

02/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version