• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश जी को कौन से चश्मे से यूपी में अपराध बढ़ता हुआ दिख रहा है : शाह

Writer D by Writer D
02/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, सहारनपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के कार्यकाल में अपराध बढ़ने के समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोप पर पलटवार करते हुये कहा कि सपा प्रमुख को फिर से आंकड़े देखने चाहिये जिससे उन्हें पता चल सके कि उत्तर प्रदेश में अपराध बढ़ा नहीं है बल्कि खत्म हुआ है।

शाह ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मां शाकुंभरी राजकीय विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुये कहा, “अखिलेश जी आप चश्मा कहां से लाते हो, जिसे लगाकर आपको उप्र में अपराध बढ़ाता दिख रहा है? आप घर जाकर आंकड़े खंगाल लीजिए, पता चल जाएगा कि आज उत्तर प्रदेश में अपराध खत्म हुआ है, यहां दंगे नहीं होते हैं और अब कानून का राज है।”

उन्होंने कहा कि एक समय था जब उत्तर प्रदेश में बस दंगे होते थे। हमारी बहन-बेटियों को पढ़ाई के लिए अन्य राज्यों में भेजना पड़ता था, क्योंकि वह यहां सुरक्षित नहीं थीं। लेकिन आज किसी की मजाल नहीं, जो उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ कर सके।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केन्द्र और राज्य के अन्य मंत्रियों की मौजूदगी में शाह ने मां शाकुंभरी राजकीय विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुये शाह ने कहा, “ये सौभाग्य की बात हैं कि मां शाकुंभरी देवी की धरती पर विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य होने जा रहा है। प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में जो महायज्ञ चल रहा है, उसमें एक कड़ी आज और जुड़ रही है।”

उन्होंने कहा कि मां शाकुंभरी देवी के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है। जिससे हमारी आस्था के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान मिलेगी गन्ना किसानों के पुराने भुगतान की मांग पर शाह ने कहा, “हमने कहा था कि गन्ना किसानों को समय पर भुगतान किया जाएगा। आज यूपी में भाजपा सरकार के साढ़े चार वर्षों में गन्ना किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान 90 प्रतिशत तक कर दिया गया है।”

सीएम धामी ने देव संस्कृति विवि में मप्र के सीएम से की शिष्टाचार भेंट

उन्होंने कहा कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 समाप्त होने को लेकर पूरे देश में संशय था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अनुच्छेद 370 को संविधान से समाप्त करने का साहसिक फैसला किया। इसी तरह देश से ट्रिपल तलाक समाप्त कर मुस्लिम महिलाओं को सदियों के शोषण से आजादी दिलाई। पहले ये काम असंभव माने जाते थे।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पलायन के मुद्दे पर शाह ने कहा कि पांच साल पहले भाजपा ने वादा किया था कि एक बार पार्टी को मौका दीजिए, जो पलायन करा रहे हैं वो खुद ही पलायन कर लेंगे। आज यही हो रहा है। उन्होंने कहा कि 2017 में जब वह सहारनपुर आये थे तो यहां के लोग कहते थे कि हम उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन कर देंगे तो हमारा पलायन रुकेगा। अब पलायन रुक गया है।

Tags: Chief Minister Yogi Adityanathhome minister amit shahLatest Saharanpur News in HindisaharanpurSaharanpur Hindi Samacharsaharanpur News in HindiUnion Home Minister Amit ShahYogi Adityanathकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाहगृहमंत्री अमित शाहमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथयोगी आदित्यनाथसहारनपुर
Previous Post

परिवार वाले ही समझ सकते है घर के सदस्यों का दर्द : अखिलेश

Next Post

पिछली सरकारों में दंगा और माफियागिरी प्रदेश की पहचान बन गई थी : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

विश्वविद्यालय में नई सुविधाओं के विकास से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा: CM Dhami

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश का पीडीए सिर्फ सत्ता की सीढ़ी, कन्नौज की जनता से हुई बड़ी चूक: असीम अरुण

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

नारी गरिमा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री योगी

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

सरेंडर प्लान फेल, श्रद्धा दुबे पुलिस को दे गई चकमा; अफसरों पर कार्रवाई

19/10/2026
Next Post

पिछली सरकारों में दंगा और माफियागिरी प्रदेश की पहचान बन गई थी : योगी

यह भी पढ़ें

शिवपाल सिंह यादव

कोरोना संक्रमण से सरकार ने हाथ खींचा, जनता को उनके हाल पर छोड़ा : शिवपाल

08/09/2020

इसी महीने शुरु हो जायेगा बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे : योगी

03/12/2021
Sundarlal Bahuguna dies from Corona

प्रसिद्ध पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा के फेफड़ों में गंभीर संक्रमण 

12/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version