• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मीराबाई जयंती में भाग लेने मोदी 23 नवंबर को मथुरा आयेंगे

Writer D by Writer D
16/11/2023
in उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, मथुरा, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) 23 नवंबर से शुरू हो रही मीराबाई की 525वी जयंती (Mirabai Jayanti) पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने मथुरा आएंगे।

पहले दिन 23 नवंबर को मीराबाई के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन हेमा मालिनी एवं उनके सहयोगी कलाकारों द्वारा रेलवे ग्राउन्ड मथुरा पर चल रहे व्रज रज उत्सव कार्यक्रम स्थल पर किया जाएगा।

मथुरा की सांसद हेमामालिनी ने बताया कि प्रधानमंत्री (PM Modi) ने मीराबाई जयंती पर आने के उनके आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। हेमा ने कहा कि ब्रज मंडल से बड़ा कोई धाम नहीं है, जहां भगवान श्रीकृष्ण प्रकट होकर अपनी लीला रचाते हैं। ब्रज धाम वास्तव में राधा रानी का हृदय है। बहुत से संतों का कहना है ब्रज से बढिया बैकुंठ भी नहीं है। इस समय कार्तिक माह चल रहा है। भगवान कृष्ण को यह माह बहुत पसंद हैं । इस माह में व्रज रज उत्सव आयोजित किया गया है। यहां बहुत बड़े बड़े कलाकार प्रस्तुति देते है। साथ ही स्थानीय कलाकारों को भी मौका मिलता है।

इस अवसर पर प्रदेश के चीनी मिल एवं गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने कहा कि ब्रज की कला एवं संस्कृति के संरक्षण और बढ़ावा देने के लिए 2008 में शुरू हुआ यह ब्रज रज उत्सव आज वट वृक्ष बन चुका है। ब्रज की संस्कृति, कला, शिल्प के साथ देश- प्रदेश की कला, संस्कृति, व्यंजन के संगम के रूप में आयोजित वृज रज उत्सव में पहले दिन 14 नवंबर को शाम सात बजे से इशिता विश्वकर्मा के गीत व भजन का उपस्थित श्रोताओं ने खूब आनन्द लिया जब कि आज सुप्र्रसिद्ध गायिका अनुराधा पोडवाल का कार्यक्रम होगा।

इस अवसर पर मीराबाई जयंती (Mirabai Jayanti) और व्रज रज उत्सवों की जानकारी देते हुए उप्र वृज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नागेन्द्र प्रताप ने बताया कि ब्रज रज उत्सव के मध्य दीनदयाल वेटरिनरी यूनिवर्सिटी परिसर स्थित सभागार में मीराबाई पर 24 व 25 नवंबर को राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश भर से प्रमुख विद्वान वक्ता आमंत्रित किए गए हैं। इसके साथ ही मीराबाई जन्मोत्सव में ही उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने हेमा मालिनी द्वारा अभिनित वर्ष 1979 की फिल्म ’’मीरा’’ का शो 24 नवंबर को , शुभलक्ष्मी द्वारा अभिनीत वर्ष 1947 में निर्मित फिल्म ’’मीरा’’ को दर्शकों को 25 नवंबर को दिखवाये जाने की व्यवस्था की गयी है।

अन्य कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सीईओ ने बताया कि 16 नवंबर को क्रेजी हूर्पर्स और मुरलीधर गोपाला कार्यक्रम, 17 नवंबर को कबीर कैफे कार्यक्रम प्रस्तुत होगा। 18 नवंबर को सुप्रसिद्ध गायिका मालिनी अवस्थी की प्रस्तुति होगी। 19 नवंबर को विवेक प्रकाश और सिद्धि धमाल का कार्यक्रम , 20 नवंबर को महाभारत के दुर्योधन के रूप में मशहूर पुनीत इस्सर का नया कार्यक्रम राम कथा पर आधारित होगा। इसी श्रंखला में 21 नवंबर को एसबीकेके का कृष्ण अवतार आयोजन और 22 नवंबर को मांगनिया (राजस्थानी फोक) प्रस्तुत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उत्सव में लगभग 800 स्थानीय कलाकार अलग-अलग ग्रुपों में ब्रज के लोक संगीत, गीत, आदि सायं 04 बजे से 07 बजे तक प्रस्तुत करेंगे। ब्रज की पुरानी विधा ढोला, रांझा, लावनी, जिकड़ी भजन, अलगोजा, नौटंकी, लोकगीत, श्रीकृष्ण-राधा की लीला, मयूर नृत्य, चरकुला नृत्य व फूलों की होली आदि कार्यक्रम अलग अलग दिन मंच पर और मेला प्रांगण में कराए जाएंगे।

सीईओ के अनुसार मीराबाई के जीवन पर आधारित स्कूली बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी तथा नई प्रतिभाओं की खोज के लिए अलग अलग माध्यमिक विद्यालयों द्वारा वृज रज उत्सव के मंच पर दोपहर 12 से 2 बजे के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएंगे।

Tags: delhi newsmathura newsMirabai JayantiNational newspm modiup news
Previous Post

सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल

Next Post

तुलसी पूजा में इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Writer D

Writer D

Related Posts

Dr. Mohan Singh Bisht met CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी से लालकुआं विधायक ने की शिष्टाचार भेंट, क्षेत्र की समस्याओं से किया अवगत

11/11/2025
CM Dhami
राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

11/11/2025
Nithari Case
क्राइम

जेल से बाहर आएगा निठारी कांड का आरोपी सुरेंद्र कोली, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल रिहा करने का दिया आदेश

11/11/2025
CM Nitish-Lalan Singh
बिहार

वोटिंग के बीच CM नीतीश-ललन सिंह की बंद कमरे में बैठक, सियासी हलचल तेज

11/11/2025
Delhi Blast accused Dr. Umar's photo surfaces
Main Slider

Delhi Blast के आरोपी डॉ. उमर की पहली तस्वीर आई सामने, फरीदाबाद में था तैनात

11/11/2025
Next Post
Tulsi

तुलसी पूजा में इन बातों का जरूर रखें ध्यान

यह भी पढ़ें

CM Yogi in Etawah

शिवपाल देशहित में भाजपा का साथ दें : योगी

25/04/2024
Shiv Thackeray, Abdu Rozic

Bigg Boss के दो कंटेस्टेंट को ED का समन, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में किया तलब

22/02/2024
noida accident

जानवर को बचाने में अनियंत्रित होकर बाइक खड्ड में गिरने से मजदूर की मौत

18/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version