• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी के चुनाव प्रस्तावक का वाराणसी में निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

Desk by Desk
25/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, वाराणसी, स्वास्थ्य
0
पीएम मोदी के चुनाव प्रस्तावक

पीएम मोदी के चुनाव प्रस्तावक

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रस्तावकों में शामिल रहे काशी के डोम राजा जगदीश चौधरी का मंगलवार को निधन हो गया है। यह 55 वर्ष के थे। सुबह 9 बजे उनका निधन हुआ है। उनकी कई महीनों से घाव के कारण हालत बिगड़ी हुई थी। बता दें कि जगदीश चौधरी 2019 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के चुनाव प्रस्तावक थे।

बिहार : दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी के डोम राजा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक रहे आदरणीय डोम राजा जगदीश चौधरी जी का निधन। सादर नमन। डोम राजा केवल बनारस के लिए लिहाज से ही नहीं बल्कि आध्यात्म के लिहाज से भी महत्वपूर्ण हैं। हिंदू धर्म में छुआछूत समाप्त करने के उद्देश्य से महंत अवैद्यनाथ जी ने डोम राजा के घर साधुओं के साथ भोजन कर सहभोज की शुरु़आत की थी।

सामाजिक समरसता की भावना के प्रतीक पुरुष, काशीवासी डोमराजा श्री जगदीश चौधरी जी का निधन अत्यंत दुःखद है।

श्री जगदीश चौधरी जी का कैलाशगमन सम्पूर्ण भारतीय समाज की एक बड़ी क्षति है।

बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना है कि आपको अपने परमधाम में स्थान प्रदान करें।

ॐ शांति!

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 25, 2020

लखनऊ के सीएमओ डॉ. आरपी सिंह कोरोना पॉजिटिव, कार्यालय सील

परिजनों ने बताया कि डोम राजा जगदीश के जांघ में कई महीने पहले घाव हो गया था। सिगरा स्थित निजी अस्पताल से उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार सुबह उनकी हालत अचानक से ज्यादा खराब होने पर परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले गए, जहां थोड़ी देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

 

काशी में डोम राजा का अलग महत्व है

जगदीश काशी के डोम राजा के तौर पर जाने जाते रहे हैं। सदियों से काशी के महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर जलने वाली चिताओं के अंतिम संस्कार के लिए यही परिवार अग्नि देता है। यह धार्मिक मान्यता है कि चिता में जब डोम समुदाय का व्यक्ति आग लगाता है, तभी मोक्ष की प्राप्ति होती है।

पीएम मोदी के चुनाव में ये थे चार प्रस्तावक

बता दें डोम राजा जगदीश चौधरी के अलावा 2019 के लोकसभा चुनाव में बीएचयू के महिला महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अन्नपूर्णा शुक्ला, जनसंघ के जमाने से जुड़े रहे बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुभाष गुप्ता और कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर रामशंकर पटेल प्रस्तावक थे।

Tags: PM Modi's election mover diedpm narendra modiPM narendra Modi election proposer Dom Raja Jagdish Chaudhary of Kashi diedvaranasi newsपीएम मोदी के चुनाव प्रस्तावकयूपी की लेटेस्ट खबरेंयूपी ब्रेकिंग न्यूज़वाराणसी पीएम मोदी के चुनाव प्रस्तावक रहे काशी के डोम राजा जगदीश चौधरी का निधन
Previous Post

बिहार : दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

”कई बार ऑस्ट्रेलियाई संदेश अनुवाद बन जाता है जोक्स न्यूज” : अश्विन

Desk

Desk

Related Posts

Three out of four people died due to toxic gas.
उत्तर प्रदेश

कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, 3 की मौत

22/08/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

पंजाब CM की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, NHRC ने सरकार को भेजा नोटिस

22/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर CM योगी ने दिए निर्देश, अधिकारियों ने बैठक कर बनाई रणनीति

22/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में पर्याप्त चीनी उपलब्ध, कतई परेशान न हों आमजन: मुख्यमंत्री

22/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन, 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजे निबंध

22/08/2026
Next Post
Ravichandran Ashwin

''कई बार ऑस्ट्रेलियाई संदेश अनुवाद बन जाता है जोक्स न्यूज'' : अश्विन

यह भी पढ़ें

J&K: पुंछ में सेना और आतंकियों में मुठभेड़, JCO समेत 2 सैन्यकर्मी शहीद

15/10/2021
cm yogi

परिवार पर बोझ नहीं स्वावलंबन का आधार बन रहे युवा :सीएम योगी

29/05/2022
IAS Promotion

योगी सरकार ने 95 आईएएस अधिकारियों को दिया क्रिसमस गिफ्ट, देखें पूरी लिस्ट

25/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version