• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कच्ची शराब बनाने वाले दो कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

Writer D by Writer D
21/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
कच्ची शराब

कच्ची शराब

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर के बंथरा पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर इलाके से दो अवैध कच्ची शराब कारोबारियों को धर दबोचा। पुलिस ने दोनों के पास से काफी मात्रा में कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद करने का दावा किया है।

बंथरा इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक रविवार सुबह करीब 9:30 बजे मुखबिर से सूचना मिलने के बाद इलाके के ही ऐन गांव स्थित नट खेड़ा निवासी रामविलास को उसके घर से पकड़ा गया। उसके पास से 10 लीटर कच्ची शराब से भरी एक प्लास्टिक की पिपिया, एक बोतल में लहन, एक टीन का डिब्बा व शराब बनाने के अन्य उपकरण बरामद हुए।

जबकि इलाके के ही मवई पड़ियाना निवासी ईश्वरी रावत को अपराहन करीब 3 बजे मवई पड़ियाना तिराहा ऐन से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से प्लास्टिक की पिपिया में भरी 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।

दबंगों ने चोरी से बेच दी खेत की मिट्टी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फिलहाल पुलिस ने बरामद सामान को जब्त करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं सूत्रों का कहना है कि ईश्वरी रावत अवैध कच्ची शराब का कारोबारी है और रामविलास शनिवार रात उसके पास शराब पीने के लिए खरीदने गया था। तभी पुलिस ने दोनों को वहीं से धर दबोचा।

सूत्रों की माने तो बंथरा पुलिस ने रामविलास के खिलाफ लिखा पढ़ी कर उसे दोपहर को ही जेल भेज दिया था और शराब के अवैध कारोबारी ईश्वरी रावत को थाने से छोड़ने की फिराक में थी। लेकिन जानकारी होने पर कुछ मीडिया कर्मियों ने सोशल मीडिया पर इसका मैसेज वायरल कर दिया। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मजबूरन ईश्वरी रावत के खिलाफ भी दोपहर बाद लिखा पढ़ी कर दी।

Tags: crime newsLucknow News
Previous Post

दबंगों ने चोरी से बेच दी खेत की मिट्टी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Next Post

शातिर चोरों ने गोदाम में मचाया आतंक, ग्रिल व डीवीआर समेत उड़ाया अन्य समान

Writer D

Writer D

Related Posts

Door
Main Slider

बारिश की वजह से खिड़की-दरवाजें हो गए हैं जाम, इन ट्रिक्स से करें सही

09/09/2026
fashion tips for short height girls
Main Slider

ये लड़कियां भी दिखेंगी Stylish, अपनाएं ये फैशन टिप्स

09/09/2026
CM Dhami-PM Modi
Main Slider

कुंभ मेला 2027: उत्तराखंड को 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित, सीएम धामी ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

08/09/2026
Confidence of industries in UP has grown due to the Yogi government's policies.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नीतियों से यूपी में उद्योगों का बढ़ा भरोसा, बदली औद्योगिक तस्वीर

08/09/2026
Bihar team did exposure visit to water laboratory
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का सुरक्षित पेयजल अभियान: बिहार की टीम ने यूपी जल निगम ग्रामीण की प्रयोगशाला का किया अध्ययन

08/09/2026
Next Post
steal

शातिर चोरों ने गोदाम में मचाया आतंक, ग्रिल व डीवीआर समेत उड़ाया अन्य समान

यह भी पढ़ें

खाने के साथ मखाने का रायता बढ़़ाएगा स्वाद

04/01/2022
Army helicopter crashes

सेना का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 10 जवानों की मौत, 13 घायल

25/06/2021
Ali and Sugandha are coming to compete with Kapil on the small screen

छोटे पर्दे पर कपिल को टक्कर देने आ रहे हैं अली और सुगंधा

03/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version