• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काशी दौरे पर PM ने की CM की तारीफ, बोले- दूसरी लहर को ‘योगी के मॉडल’ ने किया काबू

Desk by Desk
15/07/2021
in उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय, वाराणसी
0
काशी दौरे पर PM ने की CM की तारीफ

काशी दौरे पर PM ने की CM की तारीफ

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 5 घंटे के काशी दौरे पर हैं। यहां उन्होंने जापान और भारत की दोस्ती के प्रतीक रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर समेत कुल 1475.20 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से काशी की जनता को संबोधित भी किया।

यहां प्रधानमंत्री मोदी ने भारत माता की जय और हर हर महादेव बोलते हुए अपनी बात शुरू की। उन्होंने काशी के लोगों से मैथिली में बात करते हुए कहा, ‘लंबे समय बाद आप सब लोगन से सीधी मुलाकात का अवसर मिलल हो। काशी के सभी लोगन के प्रणाम। हम समस्त लोग के दुख हरे वाले भोलेनाथ, माता अन्नपूर्णा के चरण में भी शीश झुकावत अही।’

प्रधानमंत्री ने की UP सरकार की तारीफ

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘बीते कुछ महीने पूरी मानव जात के लिए बहुत मुश्किल भरे रहे हैं। कोरेाना के बदलते हुए और खतरनाक रूप ने पूरी ताकत के साथ हमला किया, लेकिन काशी सहित यूपी ने पूरे सामर्थ्य के साथ इतने बड़े संकट का मुकाबला किया।

यूपी जिसकी आबादी दुनिया के बड़े-बड़े देशों से भी ज्यादा हो उस यूपी ने जिस तरह कोरोना की सेकेंड वेव को संभाला वह अभूतपूर्व है। वरना यूपी के लोगों ने वह दौर भी देखा है जब दिमागी बुखार का सामना करने में कितनी मुश्किलें आती थीं। पहले संसाधनों की कमी और इच्छा शक्ति के अभाव में छोटे-छोटे संकट भी विकराल हो जाते थे। यह तो बीते 100 साल में दुनिया में आई सबसे बड़ी महामारी है। इसे रोकने में यूपी के लोगों का योगदान उल्लेखनीय है।’

योगी के साथ खड़ा है केंद्र – मोदी

प्रधानमंत्री ने मंच पर बैठे योगी अभिनंदन करते वक्त उनके नाम से पहले जिन-जिन शब्दों का इस्तेमाल किया, वो अपने-आप में बड़ा संदेश दे रहे हैं। पीएम ने योगी के लिए कहा, ‘यूपी के यशस्वी, उर्जावान और कर्मठ मुख्यमंत्री श्रीमान योगी आदित्यनाथ जी।’ अगले साल की शुरुआत में यूपी विधानसभा चुनाव से पहले योगी की तारीफ करके पीएम ने प्रदेश की जनता को साफ संदेश दे दिया है कि योगी को उनका पूरा समर्थन हासिल है।

प्रधानमंत्री का यह संदेश इसलिए भी ज्यादा मायने रखता है क्योंकि कुछ दिनों पहले ही सीएम योगी को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही थीं। खासकर, 5 जून को योगी को जन्मदिवस की बधाई किसी केंद्रीय नेतृत्व ने नहीं दी तो इसके कई मायने निकाले जाने लगे थे। हालांकि, बाद में योगी की दिल्ली में पीएम, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई और अटकलों पर विराम लग गया।

यूपी में अब भाई-भतीजावाद नहीं, विकासवाद

पीएम मोदी ने प्रदेश की पुरानी सरकारों पर भी निशाना साधा और मौजूदा सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘यूपी में सरकार आज भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद से नहीं विकासवाद से चल रही है। इसीलिए, आज यूपी में जनता की योजनाओं का लाभ सीधा जनता को मिल रहा है। इसीलिए, आज यूपी में नए-नए उद्योगों का निवेश हो रहा है, रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। आज यूपी में कानून का राज है। माफियाराज और आतंकवाद, जो कभी बेकाबू हो रहे थे, उन पर अब कानून का शिकंजा है। बहनों-बेटियों की सुरक्षा को लेकर माँ-बाप हमेशा जिस तरह डर और आशंकाओं में जीते थे, वो स्थिति भी बदली है।’ पीएम ने कहा, ‘आज योगी जी खुद कड़ी मेहनत कर रहे हैं।’

Tags: banaras hindu universityJapan-India friendshipModi in Kashipm narendra modiPM praises Yogirudraksh convention centerYogi Adityanath
Previous Post

इस दिन राहुल की होंगी दिशा परमार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Next Post

UP बोर्ड ने वेबसाइट पर अपलोड किए छात्रों के रोल नंबर, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

Desk

Desk

Related Posts

30 SP leaders join Subhaspa
Main Slider

अखिलेश यादव की पार्टी में भगदड़, सपा के 30 नेता सुभासपा में शामिल

08/05/2026
Earthquake
क्राइम

सुबह-सुबह घाटी में कांपी धरती, घरों से बाहर निकले लोग

08/05/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में समाप्त हुई स्मार्ट प्री-पेड मीटर व्यवस्था : एके शर्मा

07/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद

07/05/2026
Anand Bardhan
Main Slider

टिहरी झील क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाए : मुख्य सचिव

07/05/2026
Next Post
up board result

UP बोर्ड ने वेबसाइट पर अपलोड किए छात्रों के रोल नंबर, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

यह भी पढ़ें

Dead Body

फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

18/05/2022
राष्ट्रपति भवन में जवान ने की खुदकुशी

राष्ट्रपति भवन में जवान ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

09/09/2020
Amit Shah

विरोध की जगह बातचीत और सहयोग की करेंगे राजनीति: अमित शाह

08/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version