• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Poco Pad M1 और Pad X1 की एंट्री, 12000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स

Desk by Desk
27/11/2025
in Tech/Gadgets
0
12000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Poco Pad M1, पावरफुल फीचर्स वाले Pad X1 ने भी की एंट्री
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पोको ने ग्राहकों के लिए दो नए टैबलेट Poco Pad X1 और Poco Pad M1 को लॉन्च कर दिया है. नए X1 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 3.2K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले और 144Hz तक रिफ्रेश रेट तो वहीं दूसरी ओर, Poco Pad M1 को 12000mAh की दमदार बैटरी, 12.1 इंच डिस्प्ले और 120Hz तक रिफ्रेश रेट से लैस है. आइए जानते हैं कि दोनों ही मॉडल्स की कीमत कितनी तय की गई है और इनमें कौन-कौन से कास फीचर्स मिलते हैं?

Poco Pad X1 Specifications

डिस्प्ले: X1 HyperOS पर काम करने वाले इस टैब में 11.2 इंच डिस्प्ले है जो 3.2K रिजॉल्यूशन और 144Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है.

चिपसेट: ये नया टैब क्वालकॉम के 4nm स्नैपड्रैगन 7 प्लस जेन 3 चिपसेट पर काम करता है. इस फोन में 8GB रैम और 512GB स्टोरेज है, कंपनी का दावा है कि टैबलेट ने AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 17,73,691 पॉइंट्स स्कोर किए हैं.

खास एआई फीचर्स: यह Xiaomi HyperAI से लैस है और इसमें AI राइटिंग, AI ट्रांसलेशन, AI इंटरप्रेटर और AI स्पीच रिकग्निशन जैसे कई AI प्रोडक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं. पोको पैड X1 में AI आर्ट विद कैनवस, AI इरेज प्रो, AI इमेज एनहांसमेंट और AI इमेज एक्सपेंशन फंक्शनैलिटीज भी शामिल है. ये टैब पोको फोकस पेन स्टायलस और रियर में दिए पोगो पिन के जरिए फ्लोटिंग कीबोर्ड को कनेक्ट करने की सुविधा देता है.

बैटरी: पोको पैड X1 में 8850mAh की बैटरी जान फूंकने के लिए दी गई है.

Poco Pad M1 Specifications

पोको पैड M1 में 12 इंच डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2.5K है और रिफ्रेश रेट 120Hz है. स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेनरेशन 4 चिपसेट दिया गया है जो 4nm प्रोसेस पर बेस्ड है. इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है. यह पोको टैब भी स्मार्ट पेन स्टायलस और एक्सटर्नल कीबोर्ड को सपोर्ट करता है.

इसमें 300 परसेंट वॉल्यूम बूस्ट फीचर के साथ क्वाड स्पीकर सेटअप मिलता है. 12000mAh की बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जिसे लेकर दावा किया गया है कि यह 14 घंटे से ज्यादा समय तक वीडियो प्लेबैक, 83 दिन से ज़्यादा का स्टैंडबाय टाइम और 105 घंटे से ज्यादा का म्यूज़िक प्लेबैक देती है. ये टैब 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्ज सपोर्ट करता है.

Poco Pad X1 Price

इस पोको टैब का सिंगल वेरिएंट उतारा गया है जो 8 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, इस वेरिएंट की कीमत 399 डॉलर (लगभग 36 हजार रुपए) है. अर्ली बर्ड ऑफर के तहत इस टैब को डिस्काउंट के बाद 349 डॉलर (लगभग 31 हजार रुपए) में मिलेगा.

Poco Pad M1 Price

इस टैब का भी सिंगल वेरिएंट लॉन्च किया गया है, ये वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256GB स्टोरेज से लैस है, इस मॉडल के लिए 329 डॉलर (लगभग 29 हजार) खर्च करने होंगे. अर्ली बर्ड ऑफर के तहत इस फोन को छूट के बाद 279 डॉलर (लगभग 25 हजार रुपए) में बेचा जा रहा है.

Tags: Poco Pad
Previous Post

VI का महंगा हुआ ये Recharge Plan, अब खर्च करने होंगे इतने पैसे

Next Post

अब लाइन में लगने की ज़रूरत नहीं, इस ऐप से घर पर मिलेगी शराब

Desk

Desk

Related Posts

Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
WhatsApp
Main Slider

WhatsApp का नया ‘जादू’: 15 मिनट में मैसेज गायब! अब चैट में नहीं बचेगा कोई भी ‘सबूत’

23/03/2026
Amazon
Tech/Gadgets

शुरू हो गई Amazon की बड़ी Electronics Sale, स्मार्टफोन, TV और लैपटॉप पर मिल रहे बंपर ऑफर

08/03/2026
Google CEO Sundar Pichai met PM Modi
Tech/Gadgets

गूगल CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोलें- भारत आकर अच्छा लगा

18/02/2026
Google Docs
Tech/Gadgets

रीड नहीं, अब सुनिए! Google Docs में आया ऑडियो समरी फीचर

14/02/2026
Next Post
घर बैठे मिलेगी शराब! बस मोबाइल में डाउनलोड करना होगा ये App

अब लाइन में लगने की ज़रूरत नहीं, इस ऐप से घर पर मिलेगी शराब

यह भी पढ़ें

सीआरपीएफ के बंकर पर हथगोले से आतंकी हमला, कोई हताहत नहीं

11/12/2020
Fire

नौ मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 50 की मौत

13/09/2023
Khatti Meethi Dal

इस शानदार डिश से बदल जाएगा मुंह का स्वाद

25/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version