• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो छात्राओं को खिलाया जहरीला लड्डू, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रिफर

Writer D by Writer D
22/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, सुल्तानपुर
0
Poisonous

poisonous

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में घर से विद्यालय के लिए निकली एक ही घर की दो छात्राओं को रास्ते में किसी ने लड्डू खिला दिया। विद्यालय तक पहुंचते ही दोनों की हालत बिगड़ गई।

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर डाॅक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। पिता ने अज्ञात के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। पुलिस छानबीन में जुटी है। मामला नौगंवारायतासी के गोसाईं का पुरवा का है।

गांव निवासी अकबाल की पुत्री शबाना बानो (13)व अकबाल के यहां रहकर पढा़ई कर रही उनकी भांजी आसिफा बानो(13) क्षेत्र इकरा कुलसूम मेमोरियल हाईस्कूल नौगंवारायतासी में कक्षा आठ की छात्रा हैं। सोमवार लगभग नौ बजे दोनों छात्राएं घर से साइकिल द्वारा विद्यालय के लिए निकली थी।

श्रीनगर में चौक- बारामूला हाईवे पर IED बरामद, बड़े हमले की साजिश विफल

घर से विद्यालय की दूरी लगभग दो किमी है। दोनों घर से कुछ ही दूर पहुंची थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने छात्राओं को लड्डू खिलाया। किसी तरह विद्यालय पहुंचते ही दोनों की हालत खराब हो गई।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक सबील अहमद ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन ने तत्काल दोनों छात्राओं को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद भी हालत गंभीर होते देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक सबील अहमद ने बताया कि छात्राओं ने विद्यालय में बताया कि रास्ते में किसी ने लड्डू खिलाया था। फिलहाल पिता अकबाल ने थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष शस्त्राजीत ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

Tags: crime newssultanpur newsup news
Previous Post

निजी क्षेत्र को रक्षा क्षेत्र में देश का परचम फहराये निजी क्षेत्र : मोदी

Next Post

UP Budget: सपा ने बजट को बताया ‘काम लेस’, 10 में से दिए ज़ीरो नंबर

Writer D

Writer D

Related Posts

Amit Shah released the 20th installment of the Mahatari Vandan Yojana.
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि हर महिला सशक्त और आत्मनिर्भर बने: अमित शाह

04/10/2025
FDA raids begin on medical stores across the state
Main Slider

मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्त कार्रवाई, प्रदेशभर में मेडिकल स्टोर्स पर एफडीए की छापेमारी शुरू

04/10/2025
cm yogi
उत्तर प्रदेश

केवल फाइलों तक सीमित न रहें वरिष्ठ अधिकारी, धरातल पर उतरकर परियोजनाओं की देखें प्रगति: मुख्यमंत्री

04/10/2025
CM Yogi
Main Slider

मलिन बस्तियों का कायाकल्प जरूरी, मूलभूत सुविधाओं का हो विस्तारः मुख्यमंत्री

04/10/2025
Premanand Maharaj
Main Slider

प्रेमानंद महाराज की फिर बिगड़ी तबीयत, अनिश्चितकाल के लिए यात्रा रद्द

04/10/2025
Next Post
Feedback on UP budget

UP Budget: सपा ने बजट को बताया 'काम लेस', 10 में से दिए ज़ीरो नंबर

यह भी पढ़ें

हुनर हाट में हो रहा आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार : योगी

10/11/2021
pm modi-cm yogi

पीएम मोदी से आज मुलाक़ात करेंगे सीएम योगी, कोरोना वैक्सीनेशन पर होगी बात

07/01/2021
corona

Corona is Back: 24 घंटे में दुनिया भर में मिले 5.37 लाख मरीज

22/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version