Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

accused arrested

accused arrested

नाका पुलिस ने नाबालिग लड़कियों से छेड़खानी और गंदे इशारे करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम पवन कुमार है, जो चमणन खेड़ा राजेन्द्र नगर, थाना नाका का रहने वाला है।

आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

जीभ लगाते ही फटी मोबाइल की बैटरी, मासूम के जबड़े के चीथड़े उड़ गए, मौत

इंस्पेक्टर नाका मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी पवन ने गुरुवार की सुबह नाबालिग लड़कियों से छेड़खानी और अश्लील हरकत की थी, जिसके बाद थाने पर पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद से आरोपी की तलाश की जा रही थी।

Exit mobile version