Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कुछ ही देर में मिली जमानत

अनुसूचित जाति को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि, उन्हें कुछ देर के बाद जमानत भी मिल गई। दरअसल, युवराज सिंह ने पिछले लॉकडाउन में रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत की थी, जिस दौरान उन्होंने यजुवेंद्र चहल के लिए एक आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया था। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो गया था और उनके खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया गया था।

युवराज सिंह की गिरफ्तारी के मामले को पुलिस ने शुरुआत में गुप्त रखा। उन्हें इस मामले में हांसी पुलिस ने गिरफ्तार कर जांच में शामिल किया। पुलिस ने युवराज को हिसार स्थित पुलिस विभाग के गजेटेड ऑफिसर मैस में बैठाकर पूछताछ की और मामले से जुड़े कुछ सवाल-जवाब किए। बाद में हाई कोर्ट के निर्देशानुसार युवराज सिंह को औपचारिक जमानत पर छोड़ दिया गया।

भारतीय टीम की ‘ब्लू जर्सी’ पहनकर अश्विन ने लिखी भावुक पोस्ट

वहीं, शिकायतकर्ता रजत कलसन ने युवराज सिंह को हरियाणा पुलिस द्वारा वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप लगाए हैं। अब युवराज सिंह के खिलाफ हांसी पुलिस अदालत में चालान पेश करेगी। बता दें कि जून 2020 में हांसी पुलिस को रजत कल्सन ने शिकायत दी थी, उसके बाद फरवरी 2021 में केस दर्ज हुआ था।

हांसी पुलिस के पीआरओ सुभाष कुमार ने बताया कि युवराज सिंह की गिरफ्तारी शनिवार को की गई थी। इसके बाद उन्हें तफ्तीश में शामिल करते हुए बयान भी दर्ज किए गए। डीएसपी विनोद शंकर ने युवराज सिंह से पूछताछ की है।

Exit mobile version