Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राखी सावंत को पुलिस ने किया गिरफ्तार, साजिद खान से है कनेक्शन

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है। शर्लिन चोपड़ा ने ट्वीट कर राखी को लेकर ये जानकारी शेयर की है। कुछ वक्त पहले शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत (Rakhi Sawant) के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं अब पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए राखी को हिरासत में ले लिया है।

शर्लिन चोपड़ा ने किया ट्वीट

19 जनवरी को शर्लिन चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ ब्रेकिंग न्यूज अम्बोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है। कल राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था।’

क्या है मामला?

बिग बॉस 16 शुरू होने के बाद शर्लिन चोपड़ा ने मेकर्स पर साजिद खान को लेकर नाराजगी जताई थी। शर्लिन का कहना था कि जिस इंसान ने कई लड़कियों का शोषण किया है। उसे शो में रहने का कोई हक नहीं है। इसके बाद शर्लिन साजिद खान के खिलाफ शिकायत लेकर पुलिस के पास के पहुंची थीं।

स्टेशन पर ओवरहेड तार के संपर्क में आकर सेना के कई जवान झुलसे, एक की मौत

राखी सावंत (Rakhi Sawant) , साजिद खान को भाई मानती हैं। इसलिये उन्होंने शर्लिन के आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया। पैपराजी संग बातचीत में राखी सावंत ने शर्लिन के खिलाफ काफी गलत-गलत बातें बोलीं। राखी के मुंह से खुद के बारे में भद्दे-भद्दे कमेंट्स सुनकर शर्लिन गुस्से में आ गईं और पुलिस के पास उनकी शिकायत दर्ज कराने पहुंचीं। हालांकि, शर्लिन चोपड़ा से पहले राखी सावंत ने उनके खिलाफ मुंबई पुलिस में कंप्लेन दर्ज कराई थी।

Exit mobile version