• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अधिवक्ताओं पर हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Writer D by Writer D
05/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
cattle smuggling gang

cattle smuggling gang

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। पिछले दिनों राजधानी में हुए अधिवक्ताओं पर हमले के मामले में पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इन दो आरोपियों पर जानकीपुरम थाना क्षेत्र स्थित सहारा स्टेट में अधिवक्ता राजा सिंह, अभीष्ट प्रताप सिंह और अश्वनी सिंह पर जानलेवा हमले करने का आरोप है।

31 मार्च की रात जानकीपुरम थाना क्षेत्र स्थित सहारा स्टेट में जब अधिवक्ता राजा सिंह, अभीष्ट प्रताप सिंह और अश्वनी सिंह अपने कमरे पर सो रहे थे, उसी दौरान 15 से 20 अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। अधिवक्ता राजा सिंह ने कहा कि हमलावर हथियार लेकर आए थे और जान लेने के इरादे से घर में घुसे थे। अगर आस-पास के लोगों ने शोर न किया होता तो उनका बचना मुश्किल था।

नाबालिग बेटी से बलात्कार के आरोप में सौतेला बाप गिरफ्तार

घटना के बाद अधिवक्ताओं ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जानकीपुरम थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। अधिवक्ता ने कहा कि हमलावर उनसे मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे और इसलिए उन्हें डराने-धमकाने के लिए उनके घर पर आए थे। मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इससे पहले भी पुलिस को इन हमलावरों की तलाश थी।

मुखबिर से सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार देर रात आकांक्षा परिसर रोड से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिन दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनके नाम सागर और सेतु बताए जा रहे हैं। पुलिस उनके बाकी साथियों की तलाश में जुटी है।

सेना को बेची जाने वाली 165 बोतल शराब बरामद, ITBP का जवान गिरफ्तार

हमलावर 15-20 की संख्या में थे, लेकिन अभी केवल दो आरोपियों को ही पुलिस गिरफ्तार कर पाई है। जानकीपुरम थाने के इंस्पेक्टर बृजेश कुमार का कहना है कि गिरफ्तार सागर और सेतु से पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags: crime newsLucknow News
Previous Post

दहेज के लोभियों ने गर्भवती को जिंदा जलाकर मारा, मुकदमा दर्ज

Next Post

दो माह की अपहृत मासूम सकुशल बरामद, महिलाएं गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

खेल अधोसंरचना के विकास से निखर रही प्रदेश की प्रतिभाएँ : मुख्यमंत्री

14/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गर्मियों में आग लगने की न हों घटनाएं, सीएम योगी के निर्देश पर अफसरों ने संभाली कमान

14/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुव्यवस्था पर दिया जाए विशेष ध्यान: सीएम योगी

14/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने सहारनपुर में की विकास कार्यों की समीक्षा, मां शाकुंभरी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

14/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बदायूं सीबीजी प्लांट मामले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसआईटी गठित

14/03/2026
Next Post
arrested

दो माह की अपहृत मासूम सकुशल बरामद, महिलाएं गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Bribe

रिश्वत लेने के आरोप में दो पटवारी गिरफ्तार

11/11/2023
Illegal Liquor

नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भांडा फोड़, तीन गिरफ्तार

27/05/2023
presidential election

राष्ट्रपति चुनाव के लिए लखनऊ पहुंची मतपेटियां और मतदान सामग्री

13/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version