• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भांडा फोड़, तीन गिरफ्तार

Writer D by Writer D
27/05/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, शाहजहांपुर
0
Illegal Liquor

Illegal Liquor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में जिला बदर हिस्ट्री शीटर अपराधी अपने साथियो के साथ थाना रोजा क्षेत्र के एक खाली मकान में नकली शराब की फैक्ट्री (Fake Liquor Factory) चला रहा था। पुलिस ने छापामारी कर तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही से पुलिस ने नकली शराब, बार कोड, रैपर, बोतले और एक लग्जरी कार और नगदी बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने शुक्रवार को बताया कि थाना रोजा क्षेत्र के एक होटल के पास स्थित खाली मकान में नकली शराब की फैक्ट्री (Fake Liquor Factory) चलाई जा रही थी। एसओजी ने रोजा पुलिस के साथ छापामारी कर मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमे एक जिला बदर अपराधी भी शामिल है।

जिला बदर अपराधी दीपक सिंह, रजनीश यादव निवासी लखीमपुर और प्रशांत कुमार नशीली दवाएं और पानी असली शराब में मिलाकर उस शराब को बोतलों में भरते और उस पर नकली बार कोड के साथ रैपर चिपकाने के बाद ढक्कन लगाकर उसको सील करते थे। असली लगने वाली शराब की बोतल को एक लग्जरी कार में भरकर उसको ठेकों पर बेचा करते थे। पिछले काफी समय से आरोपी एक खाली मकान में नकली शराब बनाने का कारोबार कर रहे थे।

श्री आनंद ने बताया कि, नकली शराब की फैक्टरी (Fake Liquor Factory) से भारी मात्रा में नकली और अपमिश्रित शराब, रैपर, बार कोड, ढक्कन और बोतले और 2 लाख 40 हजार 300 रुपए नगद बरामद की है। मौके से एक लग्जरी कार भी कब्जे में ली गई है। रोजा थाने में तीनो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

Tags: crime newsFake Liquor Factoryshahjhanpur newsup news
Previous Post

उमेश पाल हत्याकांड में सदाकत के खिलाफ पहली चार्जशीट

Next Post

5 मोर संदिग्ध अवस्था में मिले मृत, वन विभाग ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पहले यूपी में नौकरियां नहीं थीं, भर्ती में होती थी वसूली: CM योगी

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

हिंदू आस्था पर प्रहार करने वाले आज आस्था की बात कर रहे हैं: मुख्यमंत्री योगी

15/07/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
Next Post
Peacocks

5 मोर संदिग्ध अवस्था में मिले मृत, वन विभाग ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

यह भी पढ़ें

Australia India Series

बाॅक्सिंग-डे टेस्ट मैच में वापसी कर सकते हैं डेविड वाॅर्नर

17/12/2020
Akhilesh Yadav

अराजकता पर उतर आये हैं सत्ता के अहंकार में चूर भाजपाई: अखिलेश यादव

03/09/2022
UPPSC

सरकारी विभागों में 711 पदों पर भर्ती परीक्षा नवम्बर में होगी आयोजित

26/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version