Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दो गौमांस तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Arrested

arrested

फतेहपुर। जिले में बुधवार को अपराध नियंत्रण व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने गौ मांस बिक्री करते समय दो तस्करों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। गिरफ्तार दोनों तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया गया।

खागा तहसील क्षेत्र के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के चक फतेह मोहम्मद मजरा मोहम्मदपुर गौंती गांव निवासी राशिद अली पुत्र आबिद अली व मोहम्मद फैजान पुत्र राशिद अली को आज दोपहर बाद गोवंश का वध करके उसके मांस को काटकर बिक्री करते समय गिरफ्तार किया गया।

घटना स्थल पर लगभग एक तसले में 18 पैकेट कुल 18 किलो व बिक्री के 1195 रुपये बरामद किया। पशु चिकित्सा अधिकारी को बुलाकर बरामद मांस का परीक्षण के लिए नमूना लिया गया और गौ मांस को नष्ट कराया गया।

पुलिस मुठभेड़ में 7 कुख्यात डकैत गिरफ्तार, समूहिक हत्याकांड से है लिंक

सुल्तानपुर घोष थानाध्यक्ष तारकेश्वर राय ने बताया कि उप निरीक्षक सोहन लाल वर्मा, उपनिरीक्षक अभिनव सिंह की टीम ने दो मांस तस्करों को गोमांस बिक्री करते समय गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों गौमांस तस्करों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version