Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटा को इस मामले में पुलिस ने लिया हिरासत में

Swami Prasad Maurya

swami prasad maurya

कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के नेता और यूपी के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के बेटे अशोक मौर्य (Ashok Maurya) को पुलिस ने कुशीनगर में हिरासत में ले लिया है।

बुधवार देर शाम अशोक मौर्य विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही में मतदाता सूची देने गए थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। कुशीनगर के जिलाधिकारी एस राज लिंगम के अनुसार, मामला आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ा है। फिलहाल, अशोक मौर्य से पूछताछ की जा रही है।

कुशीनगर के डीएम एस राज लिंगम ने बताया कि अशोक मौर्य की गिरफ्तारी की खबरें बेबुनियाद है। उन्होंने बताया कि शाम को हमें सूचना मिली थी कि स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे अशोक मौर्य विधानसभा क्षेत्र में पैसा बांट रहे हैं और प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर हमला, बेटी ने लगाया बीजेपी पर आरोप

डीएम ने बताया कि शिकायत पर टीम मौके पर पहुंची जहां 3 गाडियां और 7 से 8 लोग मिले। अशोक मौर्य भी वहां मौजूद थे। इसके बाद टीम ने अशोक मौर्य को पूछताछ के लिए थाने लेकर पहुंची। डीएम ने बताया कि यह MCC का उल्लंघन है। 48 घंटों के अंदर जो उस विधानसभा का मतदाता नहीं है, उसे वहां नहीं रहना चाहिए, पर अशोक मौर्य वहां पर पाए गए। जांच के बाद आगे को करवाई की जाएगी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या की बढ़ी मुश्किलें, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर के फाजिलनगर विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। मंगलवार को स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के काफिले पर पथराव कर दिया गया था। पथराव से कई गाड़ियों के शीशे टूट गए थे। इस मामले का आरोप भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों पर लगाया गया है। स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि उनके पिता पर बीजेपी के लोगों ने हमला कराया है।

Exit mobile version