Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लॉकडाउन में पुलिस ने मजबूरों को बांटे मास्क, काटे चालान

लॉकडाउन के दौरान शनिवार को मेरठ की सड़कों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। मजदूरों को मास्क बांटे और लापरवाह लोगों के चालान काटे।

मेरठ में शनिवार को कोतवाली और ब्रह्मपुरी सर्किल के घनी आबादी वाले क्षेत्र चिन्हित करके भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान सड़क पर बेवजह घूमने वालों की पुलिस ने जमकर खबर ली।

पुलिस ने सख्ती के साथ लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की। जिसके चलते लापरवाहं लोगों के चालान काटे गए। इसके साथ ही सड़क पर मजबूर और गरीब लोगों को मास्क भी बांटे गए।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि किसानों के लिए वरदान : केशव मौर्य

पुलिस ने कई लोगों को पकड़कर पूछताछ भी की मेरठ के लिसाड़ी गेट, भूमिया का पुल, खत्ता रोड, श्याम नगर में सबसे ज्यादा लॉकडाउन उल्लंघन के मामले सामने आए। पुलिस अधीक्षक नगर विनीत भटनागर का कहना है कि लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जा रहा है।

Exit mobile version