• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हमेशा पुलिस होती है सपा का पहला निशाना : बृजलाल

Writer D by Writer D
06/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गुंडई समाजवादी पार्टी के डीएनए में : पूर्व पुलिस महानिदेशक बृजलाल

 

Ex DGP Brijlal attacks SP & its chief Akhilesh Yadav

 

-पूर्व डीजीपी बोले, तुष्टिकरण के चलते मुस्लिमों के मुकदमे वापस लिये थे अखिलेश ने

 

-हमेशा पुलिस होती है सपा का पहला निशाना : बृजलाल

 

 

राज्य सभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक बृजलाल ने समाजवादी पार्टी (सपा) को गुंडों की पार्टी करार देते हुए कहा है कि इस पार्टी के डीएनए में गुंडई है, जिसका नमूना प्रदेश वासियों ने 2012 से 2017 तक सपा के शासन में देख लिया है।

सोमवार को यहां जारी बयान में बृजलाल ने कहा कि जैसे ही प्रदेश इलेक्शन-मोड में आता है, समाजवादी पार्टी के लोग अपने असली रंग में आ जाते हैं जिसमें पुलिस उनके निशाने पर पहले होती है।

ब्रजलाल ने 6 जुलाई 2011 की मुरादाबाद जिले की एक घटना की याद दिलाते हुए कहा कि छेड़छाड़ के इस मामले में सपा के समर्थक मुस्लिम लोगों ने अफवाह फैला कर दंगे की स्थिति पैदा कर दी थी। उन्होंने कहा कि उस घटना में मुस्लिमों ने पुलिस पर जबरदस्त हमला करके थाना, चौकी, पुलिस और पीएसी की गाड़ियां जला दी थी, हथियार लूट लिए थे और डीआईजी अशोक कुमार सिंह को मरणासन्न अवस्था में छोड़ दिया था। उनके पीआरओ को भी बुरी तरह मारा गया था।

पूर्व डीजीपी ने बताया कि स्पेशल डीजीपी कानून-व्यवस्था के तौर पर उन्होंने मौके पर पहुँच कर स्थिति संभाली थी और इस मामले में छह मुकदमें दर्ज करवाये थे।

राज्य सभा सांसद ने खेद व्यक्त किया कि अखिलेश यादव ने अपनी चिर-परिचित तुष्टिकरण की राजनीति के तहत सत्ता में आते ही कई मुकदमों को समाप्त करवा दिया था। डीआईजी अशोक सिंह पर हमले के मामले में चार्जशीट वापस ले ली गई थी। पुलिस इस्कॉर्ट डीआईजी को छोड़कर भाग गयी थी जिसे कायरता के गम्भीर आरोप में बर्खास्त कर दिया गया था।

कांग्रेस का घोषणा पत्र होगा प्रदेश की प्रगति का दस्तावेज : प्रियंका गांधी

उन्होंने आगे बताया कि यही नहीं अखिलेश यादव ने सत्ता में आते ही बर्खास्त पुलिस कर्मियों को वापस सेवा में लिया और नोयडा, गाजियाबाद और अपने गृह जनपद इटावा में उनकी मनचाही पोस्टिंग भी दी।

पूर्व पुलिस महानिदेशक ने कहा कि एक अखिलेश के शासन में गुंडों और माफियाओं का राज था। वहीं अब योगी के राज में कानून का शासन है, जहाँ कानून तोड़ने वालों की जगह केवल जेल है। उन्होंने कहा कि माफिया के खिलाफ सीएम योगी ने जो एक्शन लिया है वह अखिलेश यादव के समय मात्र एक सपना था।

Tags: Former DGP BrijlalLucknow Newsup news
Previous Post

कांग्रेस का घोषणा पत्र होगा प्रदेश की प्रगति का दस्तावेज : प्रियंका गांधी

Next Post

पीएम मोदी गोरखपुर को देंगे 100 अरब की सौगात

Writer D

Writer D

Related Posts

7500 cow shelters to become cattle food security hubs
उत्तर प्रदेश

7500 गोशालाएं बनेंगी कैटल फूड सिक्योरिटी हब

08/02/2026
Road Cutting
राजनीति

रोड कटिंग लापरवाही पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, शहर में सभी कार्य अनुमतियां निरस्त

08/02/2026
Digital Education
राष्ट्रीय

सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, 168 विद्यालयों में लगेंगे स्मार्ट टीवी

08/02/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

08/02/2026
Har Ghar Nal
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड में ‘हर घर नल’ से बहती उम्मीद की धारा

08/02/2026
Next Post
pm modi

पीएम मोदी गोरखपुर को देंगे 100 अरब की सौगात

यह भी पढ़ें

नड्डा ने ब्रज क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दिये जीत के दस मंत्र

21/01/2022
हत्या

कबाड़ कारोबारी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

16/11/2020
CM Dhami

पेरिस ओलिंपिक में प्रतिभाग कर लौटे खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

20/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version