• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

थाना प्रभारी ने महिला SI को गोली मारकर कर ली आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
24/06/2022
in Main Slider, क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
shot

Police station in-charge shot female SI

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल। इंदौर में पुलिस कंट्रोल रूम में भोपाल में कार्यरत थाना प्रभारी ने कंट्रोल रूम में पदस्थ महिला एसआई को गोली (Shot) मार दी। इसके बाद थाना प्रभारी ने खुद को गोली मारकर सुसाइड (Suicide) कर लिया। पुलिस कंट्रोल रूम में हुई इस घटना की जानकारी के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर एडिशनल कमिश्नर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में घायल महिला एसआई को हॉस्पिटल भेजा गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, श्यामलाहिल्स भोपाल में पदस्थ थाना प्रभारी हाकमसिंह पवार शुक्रवार दोपहर इंदौर के रीगल चौराहे पर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे थे। यहां वे एक महिला पुलिसकर्मी से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान थाना प्रभारी हाकमसिंह ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से महिला पुलिसकर्मी को गोली मार दी। इसके बाद खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया।

घटना में एक महिला पुलिसकर्मी घायल है, जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद जांच के लिए मौके पर एफएसएल व अन्य टीमें पहुंच गई हैं। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने भी कंट्रोल रूम पहुंचकर घटना का जायजा लिया। मृतक टीआई हाकम सिंह पहले इंदौर के खुडैल में पदस्थ रहे। इसके बाद वे खरगोन के महेश्वर और भीकनगांव में भी टीआई रहे हैं।

भाजपा सरकार ने गरीब की रोटी भी छीन ली : अखिलेश यादव

पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि एक टीआई जिनकी पोस्टिंग भोपाल में है, वह इंदौर आए थे और यहां कार्यालय में पदस्थ महिला एएसआई के साथ कोई आकस्मिक विवाद हुआ। इसमें एएसआई पर गोली चलाई और बाद में खुद को गोली मार ली। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है।

घायल महिला पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। उनसे घटनाक्रम को लेकर जानकारी ली जा रही है। भोपाल में पदस्थ टीआई हाकम सिंह पवार ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारी है। घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी ली जा रही है।

Tags: bhopal newscrime newsIndore newsmp newsNational news
Previous Post

भाजपा सरकार ने गरीब की रोटी भी छीन ली : अखिलेश यादव

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री और वन मंत्री से की मुलाकात

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Kedarnath
राष्ट्रीय

22 दिनों में 5.23 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, बेहतर व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं में उत्साह, प्रशासन की हो रही सराहना

13/05/2026
Mother Dairy
Business

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
Next Post
cm dhami

मुख्यमंत्री धामी ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री और वन मंत्री से की मुलाकात

यह भी पढ़ें

अरविंद कल्लू के ‘चुम्मा देहब ठोरवा में’ ने उड़ाया गर्दा, देखें बोल्ड वीडियो

17/06/2021
Married Life

इन कारणों से शादीशुदा जीवन में आती है परेशानी, नहीं मिलता दांपत्य सुख

17/04/2026
Inflation

थोक महंगाई दर दिसंबर महीने में घटकर 13.56 फीसदी रही

14/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version