• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सरकार ने गरीब की रोटी भी छीन ली : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
24/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा है कि भाजपा ने जनता को गुमराह करने के लिए जो सपने दिखाए उनकी सच्चाई अब सामने आने लगी है। वादों की चासनी लपेटकर भाजपा सरकारों ने लोगों को अपने जाल में फंसाने की जो कवायद की अब उसका भी अंत नज़र आने लगा है। बुनियादी मुद्दों से ध्यान बंटाने में अब भाजपा सरकार सफल नहीं होगी।

भाजपा सरकार ने 100 स्मार्ट सिटी बनाने का वादा किया था। काशी को क्योटो बनाने का सपना दिखाया था, लेकिन दो बार के प्रधानमंत्रित्वकाल, अभी तक के आठ साल में, भारत का एक भी शहर दुनिया के 100 टाप शहरों में शामिल नहीं है।

मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश में विकास के रास्ते पर एक भी कदम नहीं बढ़ा पाये? कन्नौज में विश्वस्तरीय इत्र पार्क के निर्माण का निर्णय समाजवादी सरकार में हुआ था। भाजपा सरकार के राजनीतिक विद्वेष का शिकार होकर इत्र पार्क आज वीरान पड़ा है। खुशबू से नफरत का यह खेल किसी को पसंद नहीं आने वाला है। इससे किसानों में भी निराशा है क्योंकि फूलों की खेती भी उजड़ गयी।

‘आरोग्य भारत’ की बात करने वाले, हर मौके को सियासत का एजेण्डा बनाने वाली डबल इंजन सरकार के अधीन उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सेवाएं बदहाल हैं। स्ट्रेचर, एम्बूलेंस, दवा, उपचार के प्रश्न बेमानी हो गए हैं। उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार में हेल्थ इंडेक्स में अंतिम पायदान पर पहुंच गया है।

जानें क्या होता है फ्लोर टेस्ट, कैसे तय होता है सरकार बचेगी या गिरेगी

मरीजों का हाल बेहाल है। पहले राशन से तेल, चना, चीनी, नमक गायब हुआ। अब गेहूं भी भाजपा निगल गई है। जून माह में राशन लाभार्थियों को क्यों नहीं दिया जा रहा है? पूरा राशन नहीं देना था तो चुनाव के वक्त झूठा वादा क्यों किया था? गरीब की रोटी भी छीन ली गई है। भाजपा का हर वादा झूठा है। जनता की मजबूरियों का भाजपा कितने दिन दोहन करेगी?

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

प्रमुख सचिव नगर विकास ने नाले-नालियों की सफाई का ड्रोन से की जा रही निगरानी का किया निरीक्षण

Next Post

थाना प्रभारी ने महिला SI को गोली मारकर कर ली आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

2017 से पहले तत्कालीन सरकार ही सबसे बड़ी अपशगुन थी: सीएम योगी

15/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का पीडीए सिर्फ़ सत्ता पाने का फ़र्ज़ी नारा: केशव मौर्य

15/07/2026
SIT re-enters Ram Temple offering theft case
Main Slider

राम मंदिर चंदा चोरी: आज खुलेगा महा-घोटाले का पूरा राज, SIT दाखिल करेगी अंतिम रिपोर्ट

15/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पहले यूपी में नौकरियां नहीं थीं, भर्ती में होती थी वसूली: CM योगी

15/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

मुख्यमंत्री सेहत योजना से स्ट्रोक मरीजों का भी मुफ्त इलाज, 914 मरीजों को मिला नया जीवन

15/07/2026
Next Post
shot

थाना प्रभारी ने महिला SI को गोली मारकर कर ली आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

murder

जौनपुर : रूपेश हत्याकांड में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार, एक पिस्टल बरामद

25/10/2020
CBSE

दिन जारी हो सकता है CBSE रिजल्ट, यहां मिलेगी सबसे पहले मार्कशीट

03/05/2023
Transfer

यूपी में कई IAS-PCS हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट

22/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version