Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राहुल गांधी को पुलिस ने लिया हिरासत में, काले कपड़े पहन सड़कों पर उतरे सांसद

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ देशभर में हल्लाबोल जारी है। दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को हिरासत में ले लिया है। कांग्रेस के कई सांसद विजय चौक पर धरने पर बैठ गए हैं।

दरअसल, राहुल गांधी कांग्रेस सांसदों के साथ संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाल रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें विजय चौक पर ही रोक दिया और राहुल गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कांग्रेस को इस मार्च की अनुमति नहीं दी थी। इस इलाके में धारा 144 लागू है।

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा, हम राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन पुलिस ने हमें रोक दिया। पुलिस का कहना है कि इस इलाके में धारा 144 लागू है। यहां विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। कांग्रेस सांसदों ने खुद को गिरफ्तार करने की मांग की है।

रोज लोकतंत्र की हो रही हत्या, बोलने पर गिरफ्तार कर रहे: राहुल गांधी

वहीं, कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा, यह विरध महंगाई और अग्निपथ को लेकर है। महंगाई ने सभी पर असर डाला है। राजनीतिक पार्टी होने के नाते हमारा कर्तव्य है कि लोगों की आवाज को उठाएं। इसलिए हम प्रदर्शन कर रहे हैं।

Exit mobile version