• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पोप फ्रांसिस की तबीयत फिर बिगड़ी, स्थिति गंभीर

Writer D by Writer D
04/03/2025
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Pope Francis

Pope Francis

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पोप फ्रांसिस (Pope Francis) पिछले दो हफ्तों से ज्यादा समय से अस्पताल में हैं जहां वो सांस लेने की दिक्कतों से जूझ रहे हैं। उन्हें डबल निमोनिया है। हालांकि कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि पोप निमोनिया से जंग जीतने की तरफ बढ़ रहे हैं। मगर अब वेटिकन की तरफ से कहा गया है कि पोप फ्रांसिस की तबियत फिर सोमवार को बिगड़ गई। वेटिकन की आधिकारिक जानकारी अनुसार, सोमवार को पोप को दो बार गंभीर दौरे पड़े।

बताया गया है कि उनके फेफड़ों में एंडोब्रोंकियल म्यूकस (बलगम) ज्यादा हो गया था जिससे उनके श्वसन तंत्र में रूकावट आई और उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। डॉक्टरों को दो बार ब्रोंकोस्कोपी करनी पड़ी, जिसके जरिए उनके फेफड़ों से बड़े स्तर पर जमा हुआ बलगम निकाला गया।

गंभीर स्थिति, लेकिन होश में हैं पोप

हालांकि उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, फिर भी राहत की बात यह है कि मेडिकल प्रक्रियाओं के दौरान पोप फ्रांसिस पूरी तरह सचेत, सतर्क और डॉक्टरों के निर्देशों का पालन करते रहे।

डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को “गंभीर लेकिन नियंत्रण में” बताया है। फिलहाल, पोप को “नॉन-इनवेसिव मैकेनिकल वेंटिलेशन” पर रखा गया है, जिससे उनके श्वसन को सुचारु रूप से चलाने में सहायता मिल रही है।

वेटिकन की ओर से जारी बयान में कहा गया, पोप फ्रांसिस ने सोमवार की रात अच्छी नींद ली और अब वे आराम कर रहे हैं। हालांकि, आधिकारिक रूप से उनकी सेहत को लेकर सावधानीपूर्वक निगरानी बनाए रखने की बात कही गई है।

पोप फ्रांसिस (Pope Francis) की सेहत पर दुनिया की नजरें

87 वर्षीय पोप फ्रांसिस लंबे समय से अलग अलग तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। हाल के वर्षों में उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उनकी बिगड़ती सेहत को देखते हुए दुनिया भर में उनके अनुयायी प्रार्थना कर रहे हैं। वेटिकन के भीतर और बाहर उनके स्वास्थ्य को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की जा रही है। फिलहाल, उनके अगले आधिकारिक कार्यक्रमों को लेकर कोई स्पष्टता नहीं दी गई है।

Tags: pope francis
Previous Post

यूपी इंटीग्रेटेड मैनुफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर्स की भूमि आवंटन प्रक्रिया में तेजी लाएगी योगी सरकार

Next Post

कोर्ट परिसर स्थित मंदिर में कैदी ने GF संग लिए सात फेरे, वकील-पुलिस बने साक्षी

Writer D

Writer D

Related Posts

Firing during dinner at the White House
Main Slider

व्हाइट हाउस में डिनर के दौरान चली गोली, बाल-बाल बचे ट्रंप

26/04/2026
Abbas Araghchi
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान की जमीन से ईरान का दोटूक जवाब- अमेरिका से कोई बात नहीं होगी

25/04/2026
Kathmandu
अंतर्राष्ट्रीय

Pollution Alert! Kathmandu की हवा बिगड़ी, AQI 247; Lahore नंबर-1

23/04/2026
Earthquake
Main Slider

जापान में ‘महाभूकंप’ का अलर्ट: 7.7 की तीव्रता के बाद 8.0 के भूकंप की चेतावनी

21/04/2026
Earthquake
Main Slider

भूकंप के तेज झटके से थर्राया ये देश, 7.4 रही तीव्रता; सुनामी का अलर्ट

20/04/2026
Next Post
gifts

कोर्ट परिसर स्थित मंदिर में कैदी ने GF संग लिए सात फेरे, वकील-पुलिस बने साक्षी

यह भी पढ़ें

IIT kanpur

आईआईटी कानपुर आयोजित करेगा अपना पहला वर्चुअल दीक्षान्त समारोह

20/10/2020
Human Skin Jacket

यहां बिक रही है ‘इंसान की खाल’ वाली जैकेट, लोग बोले- इंसानियत भूल गए

03/03/2023
जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय

जिला बेसिक शिक्षा : 150 शिक्षकों के मूल शैक्षिक अभिलेख गायब,  जांच में जुटी पुलिस

06/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version