Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पॉप सिंगर रिहाना बनी मम्मी, बेटे को दिया जन्म

Popstar Rihanna

Popstar Rihanna

मुंबई। पॉपस्टार रिहाना (Popstar Rihanna) एक बेटे की मां भी बन गई हैं। उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। इसी साल जनवरी में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था और अपने फैंस को बताया था कि वह बॉयफ्रेंड रैपर रॉकी (Rapper Rocky) के बच्चे की मां बनने वाली हैं।

रिहाना के मां बनने की खबर की पुष्टि की है और बताया है कि उन्होंने 13 मई को लॉस एंजिल्स (Los Angeles) में बेटे को जन्म दिया है। इस खबर को जानने के बाद से सोशल मीडिया पर रिहाना (Popstar Rihanna) के फैंस उन्हें जमकर बधाई देने में लगे हैं।

आपको बता दें कि 34 साल की रिहाना (Popstar Rihanna) ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। रिहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान हर दिन वह अपने लुक्स सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती थीं।

12 साल बाद रिश्ते को नाम देंगे पायल और संग्राम, फैंस को दी शादी की खुशखबरी

बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए उनकी कई तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल भी हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बेटे को जन्म देने के बाद रिहाना काफी खुश हैं। रिहाना और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी अपने बच्चे के साथ अब घर आ चुके हैं। सूत्रों की मानें तो बच्चे को जन्म देते समय रिहाना की तबीयत थोड़ी बिगड़ गई थी लेकिन अब उनकी तबीयत में काफी सुधार हैं। दोनों मम्मी-पापा बनने के बाद काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Exit mobile version