• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना, उमस से मिलेगी राहत

Writer D by Writer D
27/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
rain

rain

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पिछले लगभग 24 घंटे से जारी उमस से लोगों को राहत मिलने जा रही है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक पूर्वांचल से लेकर तराई और बुंदेलखंड तक के जिलों में रविवार शाम तक बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के तेज झोंके की भी संभावना है।

जिन जिलों में हवा के तेज झोकों के साथ बारिश की संभावना जताई गई है वे जिले हैं – बलिया, देवरिया, मऊ, आजमगढ़, कुशीनगर, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, बनारस, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, गोरखपुर, अयोध्या, बस्ती, अंबेडकर नगर, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, अमेठी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, हमीरपुर, बांदा, हरदोई, कन्नौज, रायबरेली, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, प्रयागराज, कौशांबी और भदोही।

बता दें कि पिछले हफ्ते बारिश की रफ्तार प्रदेश में सुस्त ही दिखाई दी। तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी तो नहीं हुई लेकिन बीच-बीच में तेज उमस का सामना करना पड़ा है। समय-समय पर बदली हवाओं के कारण लोगों को राहत मिली है। लेकिन पूर्वांचल के कुछ जिलों को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में पिछले हफ्ते अच्छी बारिश दर्ज नहीं की गई है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही दर्ज किया जा रहा है। पूर्वांचल और तराई के जिलों में तो फिर भी थोड़ी बहुत बारिश हुई है, लेकिन पश्चिम के जिलों में इसकी बहुत कमी महसूस की गई है।

भीड़ के साथ नया ऑफिस खोलने पहुंचे संजय निषाद, सोसायटी के लोगों ने किया विरोध

मौसम विभाग के अभी तक के अनुमान के मुताबिक 1 जुलाई से प्रदेश के बड़े इलाके में ज्यादा बारिश की संभावना है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में धान की नर्सरी तैयार है। ऐसे में अच्छी बारिश होने पर धान की बुवाई के दौरान किसानों को सहूलियत हो सकती है।

हालांकि तराई के इलाके में ज्यादा बारिश से बाढ़ का संकट भी और व्यापक हो सकता है। उत्तराखंड और नेपाल से प्रदेश में आने वाली नदियों में पहले से ही जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में उत्तराखंड और तराई के इलाकों में और ज्यादा बारिश होती है तो प्रदेश के 20 से 25 जिलों में बाढ़ का संकट और बड़ा हो सकता है।

Tags: Monsoon Alertmonsoon updatesRain alertweather forecastWeather NewsWeather updates
Previous Post

भीड़ के साथ नया ऑफिस खोलने पहुंचे संजय निषाद, सोसायटी के लोगों ने किया विरोध

Next Post

जायडस कैडिला की वैक्सीन का ट्रायल लगभग पूरा, जल्द शुरू हो सकता है वैक्सीनेशन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पंजाब में ही मिलें युवाओं को बेहतर अवसर: CM मान

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

ज्ञान भारतम मिशन: यूपी की 15 हजार से ज्यादा पांडुलिपियां डिजिटल, स्कैनिंग पूरी

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे में घायलों की मदद करने वालों को मिलेगा सम्मान, यूपी में 27 राहवीरों को पुरस्कृत करने की तैयारी

13/10/2026
Main Slider

दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई से भी धोना पड़ेगा हाथ : मुख्यमंत्री योगी

13/10/2026
Main Slider

2017 से पहले जो सत्ता में थे, वही लूट-खसोट करते थे, जो रहनुमा थे वही चोर भी थे: सीएम योगी

13/10/2026
Next Post
vaccine

जायडस कैडिला की वैक्सीन का ट्रायल लगभग पूरा, जल्द शुरू हो सकता है वैक्सीनेशन

यह भी पढ़ें

cyber crime

लखनऊ: पुलिस ने शातिर साइबर अपराधी को गोमतीनगर से दबोचा

14/01/2021
Transfer

यूपी में सीनियर IAS अफसरों के तबादले, रवि कुमार ग्रेटर नोएडा के नए सीईओ

09/07/2023

आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की सभी विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव : केजरीवाल

20/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version