• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संतकबीरनगर में हड़ताल से बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई, अंधेरे में डूबे सैकड़ों गांव

Writer D by Writer D
17/03/2023
in उत्तर प्रदेश, संत कबीरनगर
0
Power Supply

Power Supply

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मचारियों की 72 घण्टे के कार्य बहिष्कार से संतकबीरनगर जिले की विद्युत आपूर्ति (Power supply) लड़खड़ा गई है। हड़ताल के कारण जिले के 11 विद्युत उपकेन्द्र पूर्ण रूप से बंद रहे जिसके कारण सैकड़ों गांव में विद्युत सप्लाई न होने से अंधेरा छाया हुआ है।

जिलाधिकारी संदीप कुमार ने खलीलाबाद समेत अन्य कई उपकेंद्रों का निरीक्षण करते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों से आपूर्ति (Power supply) सुचारु रूप से करने का निर्देश दिया है। उन्होंने यहां बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आईटीआई के अनुदेशकों एवं प्रशिक्षु छात्रों को उपकेंद्रों पर तैनात किया गया है। साथ ही हड़ताली कर्मचारियों को हड़ताल वापस लेने को कहा गया है।

उन्हें आगाह किया गया है कि विद्युत आपूर्ति बाधित करने पर एस्मा के तहत कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ विद्युत विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 33/11 केवी व उपकेंद्र बखिरा, उप केंद्र मेहदावल ग्रामीण, उपकेंद्र पचपोखरी, उप केंद्र हरिहरपुर के 04 फीडर बंद हैं। 33/11 केवी उप केंद्र मुखलिसपुर, उप केंद्र मोलनापुर, उप केंद्र करमाखान, उप केंद्र बौर व्यास, उपकेंद्र हैंसर, उपकेंद्र धनघटा तथा उप केंद्र कुशहरा पूर्ण रूप से बंद है।

इन उप केन्द्रों के पूर्ण रूप से बंद होने के कारण उक्त उप केन्द्रों के सम्पर्क में आने वाले सभी गांवों में विद्युत सप्लाई पूरी तरह से ठप है जिसके कारण उक्त गांवों में लोगों के अंधेरा छाया हुआ है।

बिजली हड़ताल पर इलाहाबाद हाईकोर्ट गंभीर, यूनियन पदाधिकारियों के खिलाफ वारंट जारी

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के सह संयोजक सुनील प्रजापति ने कहा कि बिजली कर्मियों का उद्देश्य हड़ताल कदापि नहीं है। हड़ताल उन पर थोपी जा रही है। यदि समझौते का क्रियान्वयन व अन्य न्यायोचित मांगों के सार्थक समाधान हो जाय तो बिजली कर्मी पूरी निष्ठा से दिन-रात कार्य कर प्रदेश को बिजली आपूर्ति के मामले में शीर्ष दर्जा दिलाने में सक्षम हैं।

Tags: electricity strike in upPower crisisPower supplysant kabirnagar newsup news
Previous Post

बिजली हड़ताल पर इलाहाबाद हाईकोर्ट गंभीर, यूनियन पदाधिकारियों के खिलाफ वारंट जारी

Next Post

बिजली हड़ताल पर सीएम योगी सख्त, बोले- अराजकता पैदा करने वाले कर्मचारी होंगे सूचीबद्ध

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

सपा 2047 तक उत्तर प्रदेश की राजनीति से बाहर : केशव प्रसाद मौर्य

10/05/2026
AK Sharma-Akhilesh
Main Slider

अखिलेश राज में ‘कटियाबाजों’ को मिला संरक्षण : एके शर्मा

10/05/2026
Yogi Cabinet Expanded
Main Slider

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, आठ ने ली शपथलखनऊ, 10 मईः योगी मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जनभवन के गांधी सभागार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के नए सदस्य के रूप में भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज कुमार पांडेय ने कैबिनेट मंत्री तथा कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। योगी सरकार में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन हुआ। दोनों राज्यमंत्रियों ने अब राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। शपथ ग्रहण के उपरांत जनभवन का गांधी सभागार भारत माता की जय व जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। गौरतलब है कि भूपेंद्र सिंह चौधरी विधान परिषद सदस्य हैं। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि मनोज कुमार पांडेय ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। वहीं राज्यमंत्री की शपथ लेने वालीं कृष्णा पासवान खागा से, सुरेंद्र दिलेर खैर से और कैलाश सिंह राजपूत तिर्वा से विधायक हैं। हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

10/05/2026
Yogi Cabinet Expansion
Main Slider

योगी कैबिनेट का दूसरा विस्तार आज, इन नए चेहरों की होगी एंट्री

10/05/2026
Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री में 2.23 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, लक्ष्य का 77.43% कार्य पूरा

09/05/2026
Next Post
cm yogi

बिजली हड़ताल पर सीएम योगी सख्त, बोले- अराजकता पैदा करने वाले कर्मचारी होंगे सूचीबद्ध

यह भी पढ़ें

Murder

पिता ने चाकू गोदकर की बेटे की हत्या

06/03/2023
UPSC recruitment

UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का जल्द जारी करेगा नोटिफिकेशन

06/02/2021

2022 में जीत भाजपा की नहीं होगी, बल्कि वह जनता की जीत होगी : नड्डा

28/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version