• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस शहर के राजा है प्रभु श्रीराम, कलेक्टर-SP सब करते हैं रिपोर्ट, गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाता है

Desk by Desk
05/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, झाँसी, धर्म, यात्रा, राष्ट्रीय
0
राम मंदिर

इस शहर के राजा है प्रभु श्रीराम, कलेक्टर-SP सब करते हैं रिपोर्ट, गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाता है

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ओरछा। अयोध्या में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भव्य राम मंदिर की आधारशिला रखी गई। न सिर्फ अयोध्या बल्कि ओरछा में बने प्रभु श्री राम के मंदिर की भी विशेष मान्यता है। इस जगह श्री राम को भगवान नहीं माना जाता है। आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण?

ओरछावासी प्रभु श्री राम को भगवान नहीं बल्कि वहां के राजा मानते हैं। शुरुआत से ही यहां राम भगवान का ही शासन चलता है। जानकारी के मुताबिक, जब भी किसी कलेक्टर- पुलिस अधीक्षक (SP) की नई नियुक्ति होती है तो वह यह भगवान राम के सामने आकर रिपोर्ट करते हैं।

राम मंदिर भूमि पूजन पर बोले राहुल गांधी- राम प्रेम हैं, कभी घृणा में प्रकट नहीं होते

प्रचलित कहानी के मुताबिक, राजा मधुकर को भगवान राम ने स्वप्न में दर्शन दिए और अपना एक मंदिर बनवाने को कहा। जिसके बाद मधुकर शाह बुंदेला के राज्यकाल (1554-92) के समय उनकी रानी गनेश कुवर अयोध्या से भगवान राम की मूर्ति लेकर आईं थीं। मूर्ति को मंदिर का निर्माण होने तक महल में रखवा दिया था।

राजा मधुकर शाह ने एक भव्य चतुर्भुज मंदिर के निर्माण का काम शुरू कराया था। राजा ने सोचा था कि मंदिर में मूर्ति की स्थापना पूरे विधि विधान से की जाएगी। स्थापना से पहले मूर्ति को रानी के रनवास में ही बैठाया दिया गया था। लेकिन जब मूर्ति की स्थापना करने का समय आया तो मूर्ति अपनी जगह से ही नहीं हिली। उसके बाद से ही कोई मूर्ति को उस स्थान से नहीं हिला पाया था।

Live : सदियों का इंतजार आज खत्म, पूरी दुनिया में है सियाराम की गूंज : पीएम मोदी

राजा मधुकर शाह ने अपना राजपाट छोड़कर भगवान श्री राम को ही सत्ता सौंप दी थी और उनका राज्य अभिषेक किया गया था। तब से इस मंदिर का नाम ‘राम राजा मंदिर’ रखा गया था और आज भी भगवान राम की मूर्ति उसी जगह पर स्थापित है।

भगवान राम का यह मंदिर चौकोर चबूतरे पर बना है। झांसी से यह मंदिर 16 किलोमीटर और ग्वालियर से 120 किलोमीटर दूर है। यह मंदिर ओरछा के सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है।

बता दें यह भारत का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां भगवान राम को राजा के रूप में पूजा जाता है। शुरुआत से ही यहां भगवान राम का ही राज चल रहा है। लोग श्री राम को ही अपना राजा मानते हैं। पुलिस के जवानों की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाता है।

Tags: 24ghante online.comayodhya ram mandirBhivi Ram Mandir Construction in Ayodhyaram mandirRam Mandir Bhoomi PujanRam Mandir Bhoomi Pujan in AyodhyaRam Mandir of Orchhaअयोध्या में भ्वी राम मंदिर निर्माणअयोध्या राम मंदिरओरछा का राम मंदिरराम मंदिरराम मंदिर भूमि पूजन
Previous Post

सुशांत सिंह राजपूत केस में कंगना रनौत ने साधा आदित्य ठाकरे पर निशाना

Next Post

इमरान खान बोले- अनुच्छेद 370 हटाकर भारत ने बड़ी गलती की और वह फंस गया

Desk

Desk

Related Posts

Turmeric
Main Slider

बालों पर जादुई असर डालती है हल्दी, जानें इससे मिलने वाले फायदे

18/09/2025
Guru Brihaspati
Main Slider

इस दिन गुरु का राशि परिवर्तन, इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

18/09/2025
Dhanteras
Main Slider

धनतेरस कब मनाया जाएगा? जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त

18/09/2025
Sharadiya Navratri
Main Slider

नवरात्रि में इस दिशा में स्थापित करें कलश और मूर्ति, मां दुर्गा होंगी प्रसन्न

18/09/2025
Sarva pitru Amavasya
धर्म

कब है सर्वपितृ अमावस्या? जानें श्राद्ध का शुभ समय

18/09/2025
Next Post

इमरान खान बोले- अनुच्छेद 370 हटाकर भारत ने बड़ी गलती की और वह फंस गया

यह भी पढ़ें

ajay kumar lallu

किसान पूरी तरह से जानते है कि भाजपा सरकार ने उनके कुछ नहीं किया : लल्लू

10/09/2021
Sabudana Rings

व्रत के लिए फलाहार में बनाएं साबूदाना रिंग्स, कम वक्त में ऐसे करे तैयार

05/08/2024
CM Yogi

‘योगी को फ्रांस भेजो वह 24 घंटे में दंगा कंट्रोल देंगे’, फ्रांस तक ‘योगी मॉडल’ की गूंज

01/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version