Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रयागराज : प्रियंका गांधी बोलीं- योगी सरकार कर रही है खनन माफियों के लिए काम

प्रियंका गांधी priyanka gandhi

प्रियंका गांधी

प्रयागराज। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को यूपी के प्रयागराज के बांसवार गांव पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने निषाद समुदाय के लोगों से बातचीत के दौरान योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार खनन माफियों के लिए काम कर रही है।

मां से मिलने रामपुर जेल पहुंचा शबनम का बेटा, मथुरा जेल में चल रही है फांसी की तैयारी

उन्होंने कहा कि एनजीटी के नियम निषाद समुदाय के लोगों के हित के नहीं, बल्कि उद्योगपतियों के फायदे के लिए लागू किए गए हैं। प्रियंका ने कहा कि नियमों को इस तरह से बनाया गया है कि जिससे उद्योगपतियों को फायदा मिल सके और आप जैसे गरीब लोगों नुकसान हो सके। प्रियंका ने निषाद समुदाय के लोगों से कहा कि हम आपकी आवाज सरकार के सामने उठाएंगे। योगी सरकार यह भूल गई है कि सरकार आप लोगों ने बनाई है। दिल्ली सीमा पर किसान 84 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार को कोई असर नहीं पड़ रहा है।

प्रयागराज में मछुआरों के बीच जब प्रियंका गांधी पहुंची तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जबरदस्त स्वागत किया। पुलिस उत्पीड़न का शिकार हुए मछुआरों से उन्होंने कहा कि एनजीटी के कानून नदी की भलाई के लिए नहीं है। न ही ये आपकी भलाई के लिए हैं। ये नियम इसलिए लागू किए जा रहे हैं ताकि उद्योगपतियों की भलाई हो। उन्होंने महिलाओं से कहा कि मैं आपकी तरह महिला हूं, मैं समझ सकती हूं आपकी पीड़ा कैसी है? अगर आपको यहां पर मारा पीटा गया तो यूपी पुलिस को और प्रशासन को शर्म आनी चाहिए।

तमिल अभिनेता इंद्र कुमार का हुआ निधन, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

आपकी नाव तोड़ी है इस मुद्दे को हम सरकार के सामने उठाएंगे। पूरी तरह से आपकी लड़ाई लड़ेंगे। आपने इस सरकार की बहुत मदद की है। आप सब के वोट से यह सरकार आई है लेकिन ये लोग यह भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं बार बार यह कहती हूं कि नेता जब भूल जाता है कि उनको वोट किसने दिया है तो वह भुगतने लगता है।

Exit mobile version