Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शिकारियों ने गर्भवती जंगली भैंस के पूर्ण विकसित भ्रूण को टुकड़ों में काटकर बांटा

गर्भवती जंगली भैंस

शिकारियों ने गर्भवती जंगली भैंस के पूर्ण विकसित भ्रूण को टुकड़ों में काटकर बांटा

नई दिल्ली। केरल में फिर जानवरों के साथ हिंसा की वीभत्स घटना सामने आई है। यहां शिकारियों ने एक गर्भवती जंगली भैंसे को मारकर उसके पेट से पूर्ण विकसित भ्रूण को टुकड़ों में काट डाला।

इससे पहले केरल में ही गर्भवती हाथी की मौत बारूद से भरा नारियल खाने के बाद हुई थी। जून में हुई इस घटना से पूरा देश हिल गया था। लेकिन इसके बावजूद केरल में सरकार शिकारियों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है।

मोती रेजीडेंसी : लिफ्ट हादसे की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने की सोसायटी ने की मांग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिकारियों ने गर्भवती जंगली बाइसन यानी भैंसे को पहले गोली मारी। उसके बाद उसके पेट से भ्रूण निकालकर उसे टुकड़ों में काट डाला। ये घटना केरल के मल्लपुरम जिले के पूंछा जंगलों में घटी। जंगली भैंसे को इंडियन गौर भी कहा जाता है। यह प्रजाति अब खतरे में है। जैसे ही वन विभाग के लोगों की जानकारी में ये मामला आया, उन्होंने एक शिकारी अबु के घर पर रेड डाल दिया।

एकता कपूर को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय अंतरिम राहत, अगली सुनवाई 28 अगस्त को

रेड डालने के बाद अबु के घर से 25 किलो मांस मिला। इसके बाद अन्य शिकारी भी गिरफ्तार कर लिए गए। ये शिकारी हैं- सुरेश बाबू, बुश्थान, अंसिफ, आशिक और सुहील। स्थानीय मीडिया के अनुसार इन 6 लोगों ने पूपथिरीपारा इलाके में स्थित निजी संपत्ति के आसपास शिकार किया था। इन 6 आरोपियों ने भ्रूण को काटकर 200 किलो मांस निकाला था। उसके बाद उन्हें काटकर बांट लिया। भ्रूण का सिर और हड्डियां जंगलों में ही छोड़ दी थीं।

Exit mobile version