• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए प्रेमानंद महाराज, बांटी राहत सामग्री

Writer D by Writer D
09/09/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
Premanand ji Maharaj

Premanand ji Maharaj

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं। यमुना नदी ने भी रौद्र रूप लिया हुआ है, जिसके चलते पूरे वृंदावन के कई इलाकों में बाढ़ आई हुई है। यहां तक की वृंदावन के परिक्रमा मार्ग पर, जहां गाड़ियां चलती थीं। वहां अब नाव चल रही हैं। पिछले 8 दिन से यमुना ने हाहाकार मचाया हुआ है, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) भी नाव में बैठकर यमुना की बाढ़ को देखने के लिए निकल पड़े और बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए।

प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) ने बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री बांटी। वह सोमवार की शाम को अपने आश्रम श्री हित राधा के लिए कुंज से निकले और नाव में सवार होकर वृंदावन में आई बाढ़ का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ उनके शिष्य भी मौजूद रहे। उन्होंने वृंदावन के कई इलाकों का जायजा लिया। इस दौरान का उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अपने शिष्यों के साथ नाव में बैठकर यमुना का जायजा लेते नजर आ रहे हैं।

बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) के साथ सभी शिष्यों ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी। प्रेमानंद महाराज ने लगभग 2 घंटे तक यमुना का भ्रमण किया और बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी। इस दौरान उन्होंने कहा कि वृंदावन वासी भगवान कृष्ण के अनन्य भक्त हैं और वह खुद भगवान की पटरानी हैं। इसलिए उन्हें भगवान के भक्तों को इस तरह सताना नहीं चाहिए। वृंदावन के अलग अलग हिस्सों में जाकर बाढ़ की विभिषिका देखी। इस दौरान हुई तबाही को देखकर वह भावुक हो गए और बोल पड़े कि यमुने तूने ये क्या किया।

प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) ने बाढ़ को लेकर कहा था, “इस समय हमारे देश में विपदा चल रही है। जगह–जगह बाढ़ आ रही है। वृंदावन में हजारों लोग भूखे हैं, न तो पानी है, न बिजली है। सब कुछ कटा हुआ है। ऐसे हम सब लोग मिलकर जैसा भगवान ने सामर्थ्य दिया है। उसी तरह का सहयोग विपदा में करना चाहिए।

प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) ने आगे कहा कि खाने के पैकेट नाव से बाढ़ पीड़ितों को भेजने चाहिए। भारत के अलग-अलग प्रांत में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। अगर आप सामर्थ्यवान हैं, तो लोगों को भोजन कराएं। मनुष्य जीवन तभी सार्थक है, जब हमारे जरिए किसी का मंगल हो। हमारे संतजन नाव से घूम-घूमकर लोगों को खाना-पानी और राहत की सामग्री पहुंचा रहे हैं।

Tags: mathura newsPremanand Maharajup flood
Previous Post

नेपाल में प्रदर्शन हुआ उग्र, राष्ट्रपति के घर में आग लगाई; डिप्टी PM समेत कई मंत्रियों के इस्तीफे

Next Post

सोने ने पकड़ी रफ्तार, चांदी ने भी लगाई ऊंची छलांग

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का जाना हाल

01/04/2026
Forensic Institute
उत्तर प्रदेश

वैश्विक साइबर सुरक्षा कवच बनेगा फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक शीतल पांडेय के पुत्र को मुख्यमंत्री योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

01/04/2026
Next Post
Gold

सोने ने पकड़ी रफ्तार, चांदी ने भी लगाई ऊंची छलांग

यह भी पढ़ें

unwanted hair

अनचाहे बालों से छुटकारा दिलाएगा ये उबटन

06/01/2026
Commercial tax department investigation

व्यवसाय आधार प्रमाणीकरण नहीं होने पर किया जाएगा फिजिकल वेरिफिकेशन

22/08/2020
Akshaya Tritiya

अक्षय तृतीया के दिन न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी माँ लक्ष्मी

18/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version