• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नेपाल में प्रदर्शन हुआ उग्र, राष्ट्रपति के घर में आग लगाई; डिप्टी PM समेत कई मंत्रियों के इस्तीफे

Writer D by Writer D
09/09/2025
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Anti-government protests turn violent in Nepal

Anti-government protests turn violent in Nepal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नेपाल (Nepal) में सरकार विरोधी आंदोलन दूसरे दिन भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। काठमांडू सहित कई शहरों में युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएँ सामने आईं। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के निजी आवास पर कब्जा कर उसमें आग भी लगा दी।

सरकार (Nepal Government) के खिलाफ हुए प्रदर्शन के बाद मंत्रियों के इस्तीफे का सिलसिला जारी है। सबसे पहले सोमवार को गृहमंत्री रमेश लेखक ने इस्तीफा दिया। इसके बाद कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी और स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल ने भी पद छोड़ दिया।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने कहा कि PM ओली इस्तीफा नहीं देंगे। हालांकि नेपाल में गठबंधन सरकार में टूट का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए ओली ने आज शाम 6 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

नेपाली कांग्रेस के सभी मंत्रियो का इस्तीफा

गठबंधन सरकार में शामिल नेपाली कांग्रेस ने अपने मंत्रियों से इस्तीफा देने का आदेश दिया है। पार्टी के अगुआ और वर्तमान सरकार में उप-प्रधानमंत्री प्रकाश मान सिंह, आरजू राणा देउबा (विदेश मंत्री), तेजू लाल चौधरी (खेल), अजय चौरसिया (कानून), दीपक खड़का (ऊर्जा), ऐन बहादुर शाही (वानिकी), प्रदीप पौडेल (स्वास्थ्य एवं जनसंख्या), रामनाथ अधिकारी (कृषि) और बद्री पांडे (पर्यटन) ने इस्तीफा दिया है।

नेपाल में जुलाई 2024 से 88 सीटें वाली शेर बहादुर देउबा की नेपाली कांग्रेस और 79 सीटें वाली केपी शर्मा ओली की CPN (UML) मिलकर सरकार चला रही है। नेपाली कांग्रेस के महासचिव गगन थापा ने भी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है।

Tags: international Newsnepal gen z protestnepal protest
Previous Post

कुलगाम में जारी मुठभेड़ में अब तक दो आतंकी ढेर, दो जवान भी हुए शहीद

Next Post

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए प्रेमानंद महाराज, बांटी राहत सामग्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Imran Khan
अंतर्राष्ट्रीय

वे देख नहीं पा रहे हैं… जेल में बंद इमरान खान की एक आंख की रोशनी खत्म

12/02/2026
Leader of Tarique Rahman's party killed amid Bangladesh polls
Main Slider

बांग्लादेश में मतदान के दौरान हिंसा की शुरुआत, तारिक रहमान की पार्टी के नेता की हत्या

12/02/2026
Firing
अंतर्राष्ट्रीय

सेकेंडरी स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, हमलावर समेत 10 की मौत

11/02/2026
Dalai Lama
Main Slider

कभी भी जेफरी से नहीं मिला… Epstein विवाद पर दलाई लामा ने तोड़ी चुप्पी

08/02/2026
Islamabad Blasts
अंतर्राष्ट्रीय

इस्लामाबाद धमाके पर बड़ा खुलासा, ISIS के दावे से मचा हड़कंप

07/02/2026
Next Post
Premanand ji Maharaj

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए प्रेमानंद महाराज, बांटी राहत सामग्री

यह भी पढ़ें

amla

ढेरों पोषक तत्वों से भरपूर आंवला आपके स्वास्थ्य के लिए है इस तरह से गुणकारी

05/11/2021
CM Yogi

प्रदेश के इकॉनमिक ग्रोथ के बैकबोन हैं एक्सप्रेसवे : योगी आदित्यनाथ

03/07/2025
murder

मामूली विवाद में पिता पुत्र की हत्या

27/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version