• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मणिकर्णिकाघाट पर चिता भस्म होली की तैयारी

Writer D by Writer D
13/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। मोक्ष तीर्थ मणिकर्णिकाघाट (Manikarnikaghat) पर रविवार को चिता भस्म (Chita Bhasm)  होली (Holi) की तैयारी चलती रही। रंगभरी एकादशी के दूसरे दिन चिता भस्म की होली महादेव अपने गणों के साथ खेलते है।

महाश्मशाननाथ सेवा समिति के व्यवस्थापक गुलशन कपूर ने बताया कि इस बार चिता भस्म की होली 15 मार्च को खेली जायेगी। उन्होंने बताया कि काशी में ऐसी मान्यता है कि रंगभरी एकादशी पर अपने भक्तों के साथ होली खेलने के बाद दूसरे दिन भगवान शिव अपने गणों के संग महाश्मशान में चिता भस्म से होली खेलते हैं। इस बार मसान की होली में ब्रज और द्वारिका का नजारा दिखेगा।

बाबा का गौना उत्सव शुरू, 15 मार्च को भूतनाथ खेलेंगे चिता-भस्म की होली

उन्होंने बताया कि अपराह्नन 11:30 बजे से शुरू होकर 12 बजे आरती के साथ ही मसाने की होली शुरू होगी। द्वारिका से आए संदेश के चलते इस वर्ष श्री कृष्ण के पसंद के रंगों को भी मसाने की होली में शामिल कर भस्म के साथ दिव्य होली खेलने की व्यवस्था की जा रही है।

नियमित कार्यक्रम के तहत आदि देव शंकर दोपहर में स्नान के लिए मणिकर्णिका तीर्थ पर पहुंचते हैं। स्नान के बाद महाश्मशान नाथ की आरती और बाबा को भस्म अर्पित किया जाता है।

रंगभरी एकादशी पर बाबा दरबार में सप्तर्षि आरती अपरान्ह तीन बजे होगी

गुलशन कपूर बताते हैं कि शिवपुराण और दुर्गा सप्तशती में भी चिता भस्म की होली का उल्लेख मिलता है। काशी मोक्ष की नगरी है,यहां भगवान शिव स्वयं तारक मंत्र देते हैं। लिहाजा यहां पर मृत्यु भी उत्सव है और होली पर चिता की भस्म को उनके गण अबीर और गुलाल की भाँति एक दूसरे पर फेंककर सुख-समृद्धि-वैभव संग शिव की कृपा पाने का उपक्रम भी करते हैं।

Tags: Chita Bhasma HoliManikarnikaghatup newsvaranasi news
Previous Post

यूपी के इस क्षेत्र में होलिका दहन के अगले दिन मनाया जाता है शोक

Next Post

योगी के मंत्री  ने जीत के साथ तोड़ा बंगला नंबर 6 कालीदास मार्ग का मिथक

Writer D

Writer D

Related Posts

Vande Bharat Express
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत से घटीं दूरियां, बढ़ा उत्तर प्रदेश का जुड़ाव

09/11/2025
Viksit UP
उत्तर प्रदेश

समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047-समृद्धि का शताब्दी पर्व महाभियान

09/11/2025
Ram Temple
Main Slider

अयोध्या तैयार: 25 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी फहराएंगे राम मंदिर के सातों शिखरों पर भगवा ध्वज

09/11/2025
CM Yogi pays tribute to Buddhist religious leader Bhadant Dnyaneshwar
उत्तर प्रदेश

बौद्ध धर्मगुरु भदंत ज्ञानेश्वर को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

09/11/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पूर्वी यूपी की महत्वपूर्ण उपलब्धि होगा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय: मुख्यमंत्री

09/11/2025
Next Post
Nand Gopal Nandi

योगी के मंत्री  ने जीत के साथ तोड़ा बंगला नंबर 6 कालीदास मार्ग का मिथक

यह भी पढ़ें

up international trade show

उप्र के उत्पादों को इंटरनेशनल बाजार में पहचान दिलाएगा इंटरनेशनल ट्रेड शो

09/06/2023
murder

महिला की गला रेतकर हत्या, पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

05/06/2022
Yogi

जेएनयू में गूंजा यूपी का योगी मॉडल

16/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version