• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राष्ट्रपति ने लालकृष्ण आडवाणी को ‘भारत रत्न’ से किया सम्मानित, पीएम मोदी भी रहे मौजूद

Writer D by Writer D
31/03/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Lal Krishna Advani

President honored Lal Krishna Advani with 'Bharat Ratna'

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ (Bharat Ratna) से रविवार को नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने उन्हें घर जाकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) , उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद थे।

तबियत ठीक नहीं होने की वजह से आडवाणी शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित किए गए अलंकरण समारोह में शामिल नहीं हो सके थे।

आडवाणी (Lal Krishna Advani) की प्रतिक्रिया

जब फरवरी 2024 में आडवाणी (Lal Krishna Advani)को भारतरत्न देने का ऐलान किया तो उन्होंने इस पर खुशी जताई। जब आडवाणी ने कहा, ‘लालकृष्ण आडवाणी ने अपने बयान में कहा, ‘मैं अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता के साथ ‘भारत रत्न’ स्वीकार करता हूं जो आज मुझे प्रदान किया गया है। यह न सिर्फ एक व्यक्ति के रूप में मेरे लिए सम्मान की बात है, बल्कि उन आदर्शों और सिद्धांतों के लिए भी सम्मान है जिनकी मैंने अपनी पूरी क्षमता से जीवन भर सेवा करने की कोशिश की।’

आडवाणी (Lal Krishna Advani)ने कहा, “मैं अपने परिवार के सभी सदस्यों, विशेषकर अपनी प्रिय दिवंगत पत्नी कमला के प्रति भी अपनी गहरी भावनाएं व्यक्त करता हूं। वे मेरे जीवन में शक्ति और स्थिरता का सबसे बड़ा स्रोत रही हैं।” उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने प्रार्थना की, “हमारा महान देश महानता और गौरव के शिखर पर प्रगति करे।

शनिवार को आयोजित हुआ था सम्मान समारोह

राष्ट्रपति ने शनिवार (30 मार्च) को राष्ट्रपति भवन में 4 शख्सियतों को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया था। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ। एमएस स्वामीनाथन शामिल हैं। चारों शख्सियतों के परिजनों ने राष्ट्रपति भवन में यह सम्मान हासिल किया।

स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर लोकसभा सीट से ठोकेंगे ताल, INDIA गठबंधन से नहीं बनी बात

नरसिम्हा राव के बेटे पीवी प्रभाकर राव, चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी, कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर और एमएस स्वामीनाथन की बेटी नित्या राव ने राष्ट्रपति से यह सम्मान लिया।

किन्हें दिया जाता है भारत रत्न (Bharat Ratna)?

भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा जैसे कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल के लिए दिया जाता है। अपने क्षेत्र में अहम कार्य और योगदान से देश का गौरव बढ़ाने वाले लोगों को भारत रत्न से सम्मानित किया जाता है। साल 2011 से पहले सिर्फ कला, साहित्य, विज्ञान और समाज सेवा क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए भारत रत्न दिया जाता था, लेकिन 2011 में इसमें संशोधन किया गया। अब भारत रत्न के पाने के लिए कोई क्षेत्र निर्धारित नहीं किया गया है। भारत रत्न हासिल करने वाले किसी भी क्षेत्र के हो सकते हैं।

Tags: Bharat Ratna Awarddelhi newsLal Krishna Advanipresident draupadi murmu
Previous Post

स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर लोकसभा सीट से ठोकेंगे ताल, INDIA गठबंधन से नहीं बनी बात

Next Post

‘मुख्तार को मारकर रास्ते से हटाया गया…’, भाई अफजाल ने किया बड़ा दावा

Writer D

Writer D

Related Posts

Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नया भारत आतंकवाद का जवाब घर में घुसकर देता है: धामी

11/05/2026
Maulana Shahabuddin Razvi
उत्तर प्रदेश

मुसलमान अब सपा के बहकावे में न आएं… अखिलेश यादव पर भड़के मौलाना रजवी

11/05/2026
Next Post
Afzal Ansari , Mukhtar Ansari

'मुख्तार को मारकर रास्ते से हटाया गया...', भाई अफजाल ने किया बड़ा दावा

यह भी पढ़ें

rape

डॉक्टर और उसके साथी पर प्रमोशन के नाम पर दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने का आरोप

25/06/2021
CM Yogi

तैनाती स्थल पर ही रात्रि प्रवास करें चिकित्सक: सीएम योगी

13/08/2023
Kailash Gehlot

BJP के हुए कैलाश गहलोत, मनोहर लाल खट्टर ने दिलाई सदस्यता

18/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version