Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र राज्यपाल से कॉल पर की बात, बारिश से हुई मौतों पर जताई चिंता

नई दिल्ली. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराष्ट्र में भारी बारिश और बाढ़ के कारण जानमाल की हुई क्षति को लेकर चिंता जतायी है। राष्ट्रपति भवन के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि कोविंद ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को फोन करके राज्य में भारी बारिश और बाढ़ के कारण हुई जानमाल की क्षति की जानकारी हासिल की और इस पर चिंता भी जतायी।

सूत्रों ने बताया कि कोश्यारी ने लोगों को मौजूदा संकट से उबारने के लिए किये जा रहे बचाव एवं राहत कार्यों की जानकारी राष्ट्रपति को भी दी।

महाराष्ट्र में बाढ़ से 136 लोगों की मौत, कर्नाटक के 7 जिलों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट

बता दें कि महाराष्ट्र में गुरुवार शाम से शुरू हुई बारिश का कहर शनिवार भी जारी है। बारिश के चलते महाराष्ट्र में 136 लोगों की मौत भी हो चुकी है। ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सतारा, सांगली और कोल्हापुर जिलों से 8 हजार से ज्यादा लोगों को NDRF, नेवी और आर्मी ने रेस्क्यू किया है। 200 से ज्यादा गांवों का प्रमुख इलाकों से संपर्क टूट गया है।

21 साल बाद वेटलिफ्टिंग में भारत को मिला मेडल, PM मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

गोवा से सटे महाराष्ट्र के इलाकों में अगले दो दिन बारिश का रेड अलर्ट है। यहां 6 जिलों में NDRF की 18 टीमों को तैनात किया गया है। 8 टीमें अलर्ट पर हैं। 2 टीमें रायगढ़ में शुक्रवार को हुई लैंड स्लाइड वाली जगह पर रेस्क्यू में जुटी हैं। इसके अलावा रायगढ़ में नेवी और कोल्हापुर, रत्नागिरी में आर्मी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

वहीं भारी बारिश की वजह से महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 44 हो गई है। शुक्रवार को तलाई गांव से 32 शव बरामद हुए, जबकि अन्य आसपास के गांव में मिले। प्रशासन ने यहां NDRF के साथ मिलकर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया है।

Exit mobile version