Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Presidential election: सीएम ने किया मतदान, श्रीराम से की लोकतंत्र की अधिक सशक्त होने की कामना

cm yogi

cm yogi

लखनऊ। देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव (Presidential election) के लिए मतदान सुबह 10 बजे से शुरू हो गया। यूपी में 403 विधायक विधान भवन में मतदान करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विधानसभा पहुंचकर मतदान किया। विधायक भी सुबह से ही मतदान करने पहुंच रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन के तिलक हाल में अपना वोट डाला। मतदान करने के बाद उन्होंने ट्वीटर पर लिखा, “आज ‘राष्ट्रपति चुनाव-2022’ में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए लखनऊ में मतदान किया। भारत का महान लोकतंत्र और अधिक सशक्त हो, प्रभु श्री राम से यही कामना है।”

राष्ट्रपति चुनाव के मतदान के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने केंद्र सरकार के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग के अपर सचिव राजीव सिंह ठाकुर को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। सहायक रिटर्निंग अफसर व पीठासीन अधिकारी बृजभूषण दुबे को नियुक्त किया गया है। लखनऊ में विधानसभा के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी, पीएम मोदी-सीएम योगी ने डाला वोट

पहला वोट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डाला। उनके साथ संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने भी मतदान किया। उसके बाद मतदान का सिलसिला लगातार जारी है। यूपी का कुल मत मूल्य 83,824 है। प्रदेश में एनडीए के 273 विधायक हैं। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक, सुभासपा, बसपा और सपा विधायक शिवपाल यादव ने भी एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन की घोषणा की है। ऐसे में द्रौपदी मुर्मू को एनडीए के 273, सुभासपा के 6, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के 2, बसपा के एक और शिवपाल यादव सहित कुल 283 मत मिलना तय है, जिनका कुल मत मूल्य 58,864 है।

राजग प्रत्याशी के पक्ष में अब तक 27 दलों के आने के बाद चुनाव में उनकी बड़ी जीत तय मानी जा रही है। विपक्ष कड़ी चुनौती देने में विफल रहा। मुर्मू की जीत के साथ शीर्ष पद के लिए पहली बार कोई आदिवासी महिला चुनी जाएगी।

मार्ग दुर्घटना में दो कांवड़ियों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ वोट करने के लिए पहुंचे। उन्होंने राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की बात कही है। वह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराज बताए जा रहे हैं। सपा अध्यक्ष ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का एलान किया था पर बैठक में राजभर को आमंत्रित नहीं किया था।

Exit mobile version