• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर मार्केट धड़ाम, न‍िवेशकों के 3 लाख करोड़ स्वाहा

Writer D by Writer D
06/09/2024
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई । हालांकि बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार ने रिकवरी करके कुछ देर के लिए हरे निशान में भी अपनी जगह बनाई, लेकिन ये मजबूती अधिक देर तक टिक नहीं सकी। थोड़ी देर बाद ही बिकवाली का दबाव एक बार फिर बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। बाजार (Share Market) की कमजोरी के कारण आज शुरुआती कारोबार (Share Market) में ही सेंसेक्स 82 हजार अंक और निफ्टी 25 हजार अंक के स्तर से नीचे लुढ़क गए। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.98 प्रतिशत और निफ्टी 0.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से बजाज फाइनेंस, एलटी माइंडट्री, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक और बीपीसीएल के शेयर 1.66 प्रतिशत से लेकर 0.43 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, कोल इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 1.65 प्रतिशत से लेकर 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) में 2,283 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 805 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,478 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 5 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 25 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 12 शेयर हरे निशान में और 38 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 30.08 अंक टूट कर 82,171.08 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण ये सूचकांक रिकवरी करके हरे निशान में 82,254.79 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि तेजी का ये दौर अधिक देर तक टिक नहीं सका। इस स्तर पर मुनाफा वसूली शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने दोबारा लाल निशान में गोता लगा दिया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 805.18 अंक की गिरावट के साथ 81,395.98 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 51.40 अंक की गिरावट के साथ 25,093.70 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही लिवाली शुरू हो जाने के कारण ये सूचकांक उछल कर हरे निशान में 25,168.75 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बिकवाली शुरू हो जाने की वजह से थोड़ी देर में ही ये सूचकांक गिर कर वापस लाल निशान में आ गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 226.30 अंक टूट कर 24,918.80 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 151.48 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 82,201.16 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 53.60 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,145.10 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: Business Diary Hindi NewsBusiness Diary News in HindiBusiness NewsBusiness News HindiBusiness news in hindibusiness news inhindiniftysensexSensex opening bellShare Marketshare market news and updatesshare market opening
Previous Post

मणिपुर में सुरक्षा की गारंटी नहीं, स्थिति गंभीर: मोहन भागवत

Next Post

‘इस देश की तरफ उठने वाली हर नजर झुक जाती है खौफ से…’, ‘Border 2’ में दिलजीत की एंट्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Kerosene
Business

LPG Crisis: फिर शुरू होगा केरोसिन, पेट्रोल पंपों से भी होगी सप्लाई

30/03/2026
petrol-diesel
Main Slider

पश्चिम एशिया संकट के बीच मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती

27/03/2026
neerav modi
Business

ब्रिटिश कोर्ट ने नीरव मोदी को दिया झटका, प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका की खारिज

26/03/2026
Gold
Business

हफ्ते के पहले दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

23/03/2026
Gautam Singhania
Business

स्पीडबोट पलटने से उद्योगपति गौतम सिंघानिया घायल, मुंबई में इलाज जारी

21/03/2026
Next Post
Border 2

'इस देश की तरफ उठने वाली हर नजर झुक जाती है खौफ से...', 'Border 2' में दिलजीत की एंट्री

यह भी पढ़ें

सीबीएसई CBSE

सीबीएसई 10वीं 12वीं के 71 फीसदी विद्यार्थियों ने नहीं की ऑनलाइन क्लास

23/11/2020
Amit Shah

पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है व हम उसे लेकर रहेंगे: अमित शाह

18/05/2024
AK Sharma

KYC अभियान के दौरान कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी: एके शर्मा

03/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version