• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

KYC अभियान के दौरान कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी: एके शर्मा

Writer D by Writer D
03/02/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं को टेलीकॉम कंपनियों की तरह बेहतर सुविधायें प्रदान करने के लिए प्रत्येक उपभोक्ता का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अपडेट होना आवश्यक है। इससे उपभोक्ताओं को समय पर विद्युत संबंधी जानकारी दी जा सकेगी। इसके लिए पूरे प्रदेश के सभी विद्युत उपकेंद्रों पर विद्युत उपभोक्ता पहचान व समाधान पखवाड़ा अभियान 01 फरवरी से 15 फरवरी 2023 तक सुबह 8ः00 बजे से रात 8ः00 बजे तक कैंप लगाकर चलाया जा रहा है।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma)  ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि उपभोक्ताओं से सीधे सम्पर्क कर उनकी जानकारी अपडेट करें। साथ ही ऐसे लोगों को भी चिन्हित करें, जो कि बिना वैध कनेक्शन के बिजली का उपभोग कर रहे हैं। इससे विभाग को बिजली चोरी की रोकथाम करने में आसानी होगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि सभी उपभोक्ता अपना सही संपर्क नंबर व ईमेल आईडी देकर विद्युत व्यवस्था को और बेहतर बनाने में सहयोग प्रदान करें। साथ ही जो भी लोग अवैध रूप से बिजली का उपभोग कर रहे हैं। वे इस दौरान नियमतः अपना वैध कनेक्शन करा लें।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया है कि ‘नो योर कस्टमर’ केवाईसी अभियान के दौरान नये उपभोक्ता बनाने की भी कोशिश करें। प्रदेश की लगभग 25 करोड़ आबादी में 05 करोड़ परिवार रह रहे हैं। इस दृष्टि से 06 से 07 करोड उपभोक्ता होना चाहिए, जबकि हमारे प्रदेश में मात्र 3.25 करोड़ उपभोक्ता ही हैं, जिसको बढ़ाना है। उन्होंने कहा है कि केवाईसी अभियान के दौरान कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही पाये जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

BJP की जीत डबल इंजन सरकार के प्रति जनविश्वास की प्रतीक: सीएम योगी

उन्होंने कहा है कि प्रदेश के सभी उपभोक्ता विभाग की वेबसाईट www.upenergy.in  पर जाकर अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा निकटतम विद्युत केन्द्र तथा टोल फ्री नं0-1912 पर भी संपर्क कर सकते हैं। इस व्यवस्था से उपभोक्ताओं को सही समय पर विद्युत विच्छेदन, बिलिंग, ट्रिपिंग, कैम्पों व शिकायतों के शीघ्र निस्तारण आदि की जानकारी से संबंधित संदेश भेजे जा सकेंगे।

Tags: ak sharmaEnergy Ministerkyc campaid
Previous Post

BJP की जीत डबल इंजन सरकार के प्रति जनविश्वास की प्रतीक: सीएम योगी

Next Post

माता वैष्णो देवी भवन के पास लगी आग, टला बड़ा हादसा

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता दें, जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो : ए के शर्मा

26/06/2026
CM Yogi inaugurated the centralized kitchen of Akshaya Patra Foundation.
उत्तर प्रदेश

स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्यप्रद व स्वच्छ आहार-विहार आवश्यक : मुख्यमंत्री योगी

26/06/2026
Anganwadi
उत्तर प्रदेश

आंगनबाड़ी और प्राथमिक विद्यालयों का होगा बेहतर समन्वय, योगी सरकार ने को-लोकेशन और मैपिंग अभियान को दी नई गति

26/06/2026
Unique protest by BJP councilor in Agra
उत्तर प्रदेश

आगरा में भाजपा पार्षद का अनोखा विरोध, नाले में उतरकर मनाया जन्मदिन, काटा केक

26/06/2026
Next Post
Mata Vaishno Devi

माता वैष्णो देवी भवन के पास लगी आग, टला बड़ा हादसा

यह भी पढ़ें

magh mela

माघ मेला की अधूरी तैयारियों से अधिकारी नराज, व्यवस्था दुरूस्त कराने का निर्देश

21/01/2021
A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

अंपायर पर बॉलर का हमला, वाइड बॉल विवाद ने मैच को जंग का मैदान बनाया

26/09/2025
Chutneys

इन चटनियों के साथ लें पकौड़े का स्वाद, खाने का मजा हो जाएगा दोगुना

10/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version