• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरकारी खजाने में डकैती डालने का काम करती थी पूर्ववर्ती सरकारें : योगी

Writer D by Writer D
20/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, जौनपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

1538 करोड़ रुपये की लागत से तीन राष्ट्रीय राजमार्ग (86 किमी) और कई विकास परियोजनाओं  की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सोमवार को जौनपुर के मछलीशहर पहुंचे।

फौजदार इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा समेत पूरे विपक्ष पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वंशवाद और परिवारवाद करने वालों ने यूपी को बदहाल कर दिया था। वंश के नाम पर राजनीति करने वाले भारत को विकास नहीं दे सकते हैं।

दुनिया में भारत को नए रूप में उभरना है। यह किसी का पिछलग्गू नहीं होगा। 2022 में नया उत्तर प्रदेश बनाना है। हम समस्या को समस्या नहीं बनने देना चाहते। हम समस्या के समाधान करना चाहते हैं। पूर्व की सरकारों ने परिवारवाद और वंशवाद के आधार पर नौजवानों को जाति के नाम पर आपस में लड़ाने का काम किया। उन्हें नौकरी से दूर रखा।

जब भी कोई नौकरी निकलती थी, तो पूरा खानदान निकल पड़ता था। भाजपा सरकार ने पांच साल में ईमानदारी के साथ पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार सरकारी खजाने में डकैती डालने का काम करती थी। शासन की योजनाओं को सिर्फ अपने चहेतों को दिया जाता था। गरीब व किसान तो सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहते थे। लेकिन भाजपा सरकार में आज हर गरीब व किसान को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनने की ओर अग्रसर है। आज भारत का दुनिया के अंदर सम्मान बढ़ा है। छोटी सोच के लोग बड़ा काम नहीं कर सकते हैं। पिछली सरकार के लोगों की सोच संकुचित और छोटी थी। विकास कैसे होना चाहिए, इसे पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने कर दिखाया है।

CM योगी ने फरियादियों की सुनीं समस्याएं, भू माफियाओं की गिरफ़्तारी के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग कोविड वैक्सीन का विरोध कर रहे थे उनका ही विरोध कर देना है। वे जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। गरीब को बचाने का विरोध कर रहे थे। आज जो गरीबों को राशन मिल रहा है वो 2017 के पहले माफियाओं के पास चला जाता था।

अकेले जौनपुर में दो लाख प्रवासी वापस आए। इनके जीवन बचाने के साथ-साथ उन्हें काम देने का काम किया गया। गांव के अंदर विकास कार्य कराने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए भी सरकार ने काम किया। त्रिस्तरीय पंचायत के प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने का काम किया।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या समेत जिले के तमाम भाजपा नेता मौजूद हैं।  कार्यक्रम स्थल पर भारी सुरक्षा व्यवस्था है। जौनपुर में कार्यक्रम के बाद  केंद्रीय मंत्री परिवहन व राजमार्ग भारत सरकार नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मिर्जापुर आएंगे। अतरैला राजा टोल प्लाजा पर आयोजित कार्यक्रम में 3037 करोड़ की लागत से बने 146 किलोमीटर लंबे चार राष्ट्रीय राजमार्गों का लोकार्पण करेंगे। यहां भी कार्यक्रम स्थल पर भीड़ जुट रही है।

Tags: cm yogiJaunpur newsup newsYogi News
Previous Post

सीएम धामी ने ‘कोरोना से बचाव: एक सजग पहल’ पुस्तक का किया विमोचन

Next Post

सलमान ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी, जल्द आने वाला है ‘बजरंगी भाईजान’ का सीक्वल 

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Prasad Maurya
Main Slider

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने माँ कामाख्या देवी के दरबार में टेका माथा

12/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कामाख्या देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

12/05/2026
Vijay Mishra
Main Slider

पूर्व विधायक विजय मिश्रा को तगड़ा झटका, 46 साल पुराने हत्या मामले में दोषी करार

12/05/2026
CM Yogi
Main Slider

नवनिर्वाचित असम सरकार के शपथ ग्रहण में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

12/05/2026
Suicide Attack
Main Slider

विस्फोटक से लदी ऑटो बनी ‘चलता-फिरता बम’, धमाके में 8 लोगों के चिथड़े उड़े

12/05/2026
Next Post

सलमान ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी, जल्द आने वाला है 'बजरंगी भाईजान' का सीक्वल 

यह भी पढ़ें

Imprisonment

जायदाद के लिए मां की हत्या करने वाले को उम्रकैद

10/08/2022
yogi government

कोरोना संक्रमण काल में सेवा कार्य में जुटे सीएम योगी के मंत्री, हो रही सराहना

28/05/2021
mulayam singh yadav

मुलायम सिंह यादव की अचानक बिगड़ी तबीयत, मेंदाता में भर्ती

25/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version