• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BHU के चार शोधार्थियों को प्रधानमंत्री फेलोशिप, हर माह मिलेंगे इतने रुपये

Writer D by Writer D
28/10/2022
in शिक्षा
0
BHU

Prime Minister's Fellowship to four scholars of BHU

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

BHU के चार शोधार्थियों को देश के प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री शोध फेलोशिप के लिए चुना गया है। योजना के चयन के नौवें चक्र में इन चारों शोधार्थियों को अगले पांच वर्ष तक फेलोशिप दी जाएगी। इसके साथ ही पांच साल में दस लाख रुपये तक का अनुसंधान अनुदान भी इन्हें मिल सकता है।

प्रधानमंत्री शोध फेलोशिप योजना की घोषणा भारत सरकार ने वर्ष 2018-19 के वार्षिक बजट में की थी। इसके तहत बीएचयू से सुलग्ना बासु (बायोइन्फॉर्मेटिक्स- महिला महाविद्यालय), प्रांशु कुमार गुप्ता (रसायनशास्त्र), पुनीत दुबे (भौतिकी) और अर्पण मुखर्जी (पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान) का चयन हुआ है।

युवाओं को अनुसंधान की तरफ आकर्षित करने और उच्च गुणवत्ता वाले शोध को प्रोत्साहन देने के लिए यह योजना देश के चुनिंदा केंद्रीय विश्वविद्यालयों में लागू है। इसमें चयनित शोधार्थियों को पहले दो वर्षों में 70 हजार रुपये प्रति माह, तीसरे वर्ष में 75 हजार रुपये प्रति माह तथा चौथे एवं पांचवें वर्ष में 80 हजार रुपये प्रतिमाह की राशि मिलती है। इसके अलावा एक शोधार्थी को पांच वर्ष तक दो लाख रुपये प्रतिवर्ष (कुल दस लाख रुपये) का अनुसंधान अनुदान भी दिया जा सकता है।

SSC ने निकाली 24000 वैकेंसी, फटाफट करें अप्लाई

छात्रों को इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि अगले वर्ष बीएचयू से फेलोशिप के लिए चुने जाने वाले छात्रों की संख्या और ज्यादा होगी। बीएचयू में पीएम रिसर्च फेलोशिप की समन्वयक डॉ. मौशुमी मुत्सुद्दी ने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए यह गर्व का विषय है कि चार शोधार्थी इस योजना के तहत चुने गए हैं।

Tags: banaras hindu universityBHUpm fellowshipprime minister fellowship
Previous Post

SSC ने निकाली 24000 वैकेंसी, फटाफट करें अप्लाई

Next Post

प्रदेश में तेज गति से हो रहा गंगा और उसकी सहायक नदियों का कायाकल्प

Writer D

Writer D

Related Posts

CBSE Board Result
Main Slider

CBSE बोर्ड का काउंटडाउन शुरू! जल्द जारी होंगे 12वीं के नतीजे

07/05/2026
Agniveer Recruitment
Main Slider

अग्निवीर CEE एडमिट कार्ड जारी करने की तारीखों का ऐलान, देखें एग्जाम का पूरा शेड्यूल

06/05/2026
Support of respect and security to teachers
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों को सम्मान-सुरक्षा का संबल, यूपी में अब सशक्त शिक्षा व्यवस्था

05/05/2026
Shaurya Srivastava
Main Slider

ICSE 10th Result: CMS के छात्र शौर्य ने लहराया परचम, हासिल किए 91% अंक

30/04/2026
ICSE, ISC Result
Main Slider

ICSE बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें नतीजे

30/04/2026
Next Post
CM Yogi

प्रदेश में तेज गति से हो रहा गंगा और उसकी सहायक नदियों का कायाकल्प

यह भी पढ़ें

Yogi

CM योगी कल प्रस्तुत करेंगे सरकार के साढ़े चार साल का रिपोर्ट कार्ड

18/09/2021
Immense energy will be produced from four types of power plants

छत्तीसगढ़ में तीन लाख करोड़ के निवेश से चार तरह के पावर प्लांट से बनेगी अपार ऊर्जा

10/03/2025

NGT पर्यावरण से संबंधित मामलों पर ले सकता है एक्शन- SC

07/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version